Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जगतगुरु पंचानंद गिरी व शांडिल्य पहुंचे शहीद विक्रमजीत सिंह के घर,परिवार को बंधाया ढांढस

मोदी 56 इंच का सीना दिखाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ हमला बोल शहीदों का बदला लें - जगतगुरु पंचानंद गिरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 12 Aug 2018

Last updated on: Aug 12, 2018, 00:00 IST

श्री हिन्दू तख़्त के धर्माधीश जूना अखाड़ा के जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने गांव तेपला में जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान विक्रमजीत सिंह को अश्रुपूर्ण विदाई दी व शहीद को अपने श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए विक्रमजीत सिंह को देश का महान सपूत बताया जिसने अपने प्राणों की आहुति देकर देश का गौरव बढ़ाया। पंचानंद गिरी व शांडिल्य ने शहीद के परिजनों का ढांढस बंधाया व उनके पिता से मिलकर उनके बेटे की इस शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे स्वयं,श्री हिन्दू तख़्त व पूरा देश उनके साथ खड़ा है और गिरी व शांडिल्य ने शहीद की पत्नी को आशीर्वाद दिया व उन्हें हौंसला रखने को कहा व शहीद की पत्नी को विश्वास दिलाया की जहाँ भी जरूरत पड़ेगी वह हमेशा परिवार के साथ एक पैर पर खडें मिलेंगे । पंचानंद गिरी व शांडिल्य ने कहा कि तेपला के युवाओं में देश भक्ति की भावना कूट-कूट के भरी हुई है यही वजह है कि देश की सेना में आज 300 से अधिक जवान भारतीय सेना में देश के लिए सेवा कर रहे हैं। अम्बाला के युवाओं ने हर कदम पर देश की सेवा में अहम योगदान दिया है । वही देश की सेना में चाहे जलसेना, थलसेना, वायुसेना ही क्यों न हो अम्बाला के युवाओ ने समय-समय पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए है। 

वही पंचानंद गिरी व वीरेश शांडिल्य ने कहा हर देशवासी शहीद के परिवार को एक रूपए या अपनी श्रमतानुसार शहीद परिवार की  मदद भी करें तो शहीद के परिवार को 125 करोड़ की आर्थिक सहायता मिलेगी और उन्हें गर्व होगा की दुःख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। बता दें शहीद विक्रमजीत सिंह की अंतिम अरदास 16 अगस्त को गाँव तेपला में 1 से 3 बजे तक होगी और अंतिम अरदास में श्री हिन्दू तख़्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के तमाम प्रदेश अध्यक्ष,पदाधिकारी व सदस्य मौजूद होंगे। पंचानंद गिरी व वीरेश शांडिल्य ने कहा जो दिन-प्रतिदिन देश में आतंकी हमले हो रहे है और जवान शहीद हो रहे है इसपर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कार्यवाही करें। गिरी ने कहा अगर समय रहते सरकार ने कार्यवाही नहीं की तो देशवासी आने वाले समय में पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जायेंगे । उन्होंने मोदी से कहा 56 इंच का सीने की बातें करने वाले मोदी पाकिस्तान पर हमला बोल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दें। वही गिरी ने सरकार पर सवाल साधते हुए कहा जब देश का जवान सुरक्षित नहीं है तो देश की जनता कैसे सुरक्षित है इसपर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। 

 

Tags: Jagadguru Panchanand Giri , Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD