Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री हिन्दू तख़्त ने गगरेट के इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर से की प्रदेश के पहले स्थाई लंगर की शुरुआत

लंगर का शुभारम्भ जगतगुरु पंचानंद गिरी,विधायक बलबीर चौधरी,एसपी विनोद कुमार व हिन्दू तख़्त प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना (गगरेट) , 22 Sep 2018

Last updated on: Sep 22, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट में स्थित इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में आज दोपहर व रात को स्थाई तौर पर लंगर की शुरुआत जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं श्री हिन्दू तख्त के धर्माधीश एवं माता कामाख्या देवी असम व श्रीकाली माता मंदिर पटियाला के पीठाधीश्वर जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज द्वारा की गई। हनुमान मंदिर में लंगर का शुभारम्भ चिंतपुर्णी के विधायक बलबीर चौधरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने किया व लंगर की शुरुआत से पहले हवन का आयोजन भी किया गया जिसमे आये हुए अतिथियों ने आहुति डाली।इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में जगतगुरु पंचानंद गिरी की शिष्य चिंत गिरी जो की पिछले 43 दिन से एक पैर पर खड़ी तपस्या पर थी आज उनका संकल्प भी सम्पन्न हुआ जिसके बाद स्थाई लंगर की शुरुआत की गई ।इस अवसर पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर व श्री शिव शक्ति सेवा दल लंगर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक जगतगुरु पंचानंद गिरी ने कहा की इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर में हिमाचल का यह पहला भंडारा होगा जो दो समय चलेगा। गिरी ने कहा इसी तर्ज पर देश के अन्य राज्यों में भी स्थाई लंगर लगवाने के लिए श्री हिन्दू तख़्त प्रयासरत है। पंचानंद गिरी ने कहा अन्नदान सबसे बड़ा दान है और परमात्मा भी इस दान से खुश होते है और अपना भरपूर आशीर्वाद देते है और इससे मन को शांति मिलती है और सुख की प्राप्ति होती है। गिरी ने कहा पंजाब के पटियाला में स्थाई भंडारा पिछले 35 साल से चल रहा है और अब हिमाचल जो देवभूमि है इस धरती पर स्थाई लंगर शुरू किया गया है। गिरी ने हिमाचल सरकार द्वारा लंगर में दिए गए योगदान के लिए भी सरकार का आभार जताया।

लंगर के शुभारम्भ करने विशेष तौर पर माता चिंतपुर्णी के विधायक बलबीर चौधरी ने सम्बोधित करते हुए हिमाचल में पहले लंगर की शुरुआत करने वाले जगतगुरु पंचानंद गिरी का धन्यवाद किया और उनकी सराहना की जो सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए उन्होंने कदम उठाया। चौधरी ने कहा हिमाचल सरकार ऐसे धार्मिक कार्यों में सदैव पंचानंद गिरी व श्री हिन्दू तख्त के साथ है और हमेशा अपना योगदान देती रहेगी वही ऊना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी जगतगुरु पंचानंद गिरी का स्थाई लंगर की शुरुआत पर उनका तहदिल से आभार जताया और पुलिस अधीक्षक ने कंजक पूजन भी किया। श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पंचानंद गिरी का सनातन धर्म को मजबूत करने का यह महत्वपूर्ण कदम है और जल्द ही महामंडलेश्वर के प्रयासों से अन्य राज्यों में भी हिन्दू तख़्त स्थाई लंगर की शुरुआत करेगा। इस दौरान जगतगुरु पंचानंद गिरी,विधायक बलबीर चौधरी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार,वीरेश शांडिल्य ने श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया। इस अवसर पर स्वतंत्र पासी,राजेश केहर,अशोक तिवारी,मनोज सुन्द्रियाल,ललित मोहन पाण्डेय,दीपक शांडिल्य,प्रवेश सैनी,विनती गिरी,मदान गिरी,जयदीप नन्नी,शिव भारद्वाज,सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।  

 

Tags: Jagadguru Panchanand Giri , Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD