Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री हिन्दू तख़्त ने शहीद इंदिरा गाँधी,सरदार बेअंत सिंह,अरुण श्रीधर वैद्य के चित्र लगी सामग्री की जारी

पंचानंद गिरी बोले - आतंकवादियों का प्रचार कर रही अलगाववादी ताकतों हिन्दू तख़्त की चुनौती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 11 Aug 2018

Last updated on: Aug 11, 2018, 00:00 IST

श्री हिन्दू तख़्त के धर्माधीश एवं जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री शहीद इंदिरा गांधी,राजीव गाँधी,पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह,पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ ओपरेशन करने वाले जरनल अरुण श्रीधर वैद्य के चित्र लगी सामग्री जारी की और गिरी ने कहा यह सामग्री पूरे देश में बांटी जायेगी और आतंकवादियों को प्रचार करने के लिए सामग्री बना रही अलगाववादी ताकतों को चुनौती दी जायेगी।इस मौके पर श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य,कुलवंत सिंह मानकपुर,लखविन्द्र सिंह साधापुर,दीपक शांडिल्य,मनीष पासी,अशोक तिवारी,दीपांशु सूद,जसमीत जस्सी,आकाश गुप्ता,गुलशन कुमार,टोनी सैनी,विनायक शर्मा,देवदत्त शर्मा,भूषण प्रकाश शर्मा,समेत फ्रंट व तख़्त के कई सदस्य मौजूद थे।  पंचानंद गिरी व वीरेश शांडिल्य ने कहा आज के समय में युवा पीढ़ी शहीदों को भूलती जा रही है और समाज में युवा पीढ़ी में जज्बा पैदा करने के लिए तख़्त ने शहीदों के चित्र लगाकर सामग्री जारी की। पंचानंद गिरी ने कहा जो चंद मुट्ठी भर खालिस्तानी कहते है की हम गुरु के लाल है वह बताएं की क्या गुरुओं की सोच आतंकवाद फैलाना थी । यहाँ तक गिरी ने खालिस्तानियों को मुगलों की औलाद करार डाला। उन्होंने कहा देश का बंटवारा करने वाले कभी गुरु के लाल नहीं हो सकते । 

गिरी ने वही कहा की श्री हिन्दू तख़्त सिखों के खिलाफ नहीं बल्कि मुट्ठीभर खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ है जो माहौल खराब कर रहे है।जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज ने कहा जो दिन-प्रतिदिन देश में आतंकी हमले हो रहे है और जवान शहीद हो रहे है इसपर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कार्यवाही करें। गिरी ने कहा अगर समय रहते सरकार ने कार्यवाही नहीं की तो देशवासी आने वाले समय में पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जायेंगे । उन्होंने मोदी से कहा 56 इंच का सीने की बातें करने वाले मोदी पाकिस्तान पर हमला बोल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दें । वही गिरी ने सरकार पर सवाल साधते हुए कहा जब देश का जवान सुरक्षित नहीं है तो देश की जनता कैसे सुरक्षित है इसपर सरकार श्वेत पत्र जारी करें। 12 अगस्त को लंदन में हो रही खालिस्तान के लिए रैली के खिलाफ बोलते हुए पंचानंद गिरी ने कहा लंदन जाने के लिए हिन्दू तख़्त के 21 प्रचारकों ने वीजा एप्लाई किये थे पर एम्बेसी ने वीजा नहीं दिया पर गिरी ने कहा उनकी खालिस्तान के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और आतंकवाद का दौर पंजाब में अब किसी कीमत पर पंजाब में नहीं आने दिया जाएगा और इसके लिए श्री हिन्दू तख़्त किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार है।  

 

Tags: Jagadguru Panchanand Giri , Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD