Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'मां-बेटे' ने देश को किया तबाह : मोदी

नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

भागलपुर (बिहार) , 15 Apr 2014

Last updated on: Apr 15, 2014, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां विपक्षियों पर, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मां-बेटे (सोनिया और राहुल गांधी) ने 10 वषरो में देश को तबाह कर दिया है। उन्होंने युवाओं से साथ चलने की अपील करते हुए कहा कि मैं भाग्य बदल दूंगा। चुनावी सभा की शुरुआत उन्होंने मैथिली की उपभाषा अंगिका में लोगों का अभिवादन कर की और कहा, "आज दिल्ली में कुशासन को समाप्त करने के लिए राज्यों में स्पर्धा हो रही है। सभी राज्य दिल्ली के कुशासन को समाप्त करने के लिए काम कर रहे हैं।"उन्होंने धूप में बैठे लोगों से वादा किया कि आप जो अभी तपस्या कर रहे हैं, उस तप को बेकार नहीं जाने दूंगा। हाल ही में जारी संजय बारू की किताब की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पुत्री भी बारू पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं, मगर यह नहीं कह रही हैं कि इस किताब में गलत लिखा हुआ है। 

सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में 'मां-बेटे' ने दिल्ली पर शासन किया तथा देश को तबाह कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर व्यंग्य करते हुए कहा कि बारू की पुस्तक पढ़ने के बाद पता चला कि वे बोलते और हंसते क्यों नहीं हैं! उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस ने ऐसे साहबजादे को चुनाव की कमान दी है, जिसका बालपन अभी गया ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दिन वे 'गुब्बारा' लेकर आए थे और अब दो दिनों से 'टॉफी' लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा 'कांग्रेस को टॉफी चाहिए, लेकिन हमें विकास की ट्रॉफी चाहिए।" गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी ने युवाओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर अगला पांच वर्ष चला जाएगा तो जीवन का स्वर्णकाल चला जाएगा। उन्होंने दिल्ली में मजबूत सरकार के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD