Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ रामलाल मारकंडा ने किया स्कूल व पंचायत भवनों का लोकार्पण

कहा विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 06 Jul 2021

Last updated on: Jul 06, 2021, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी व जनजातीय विकास मन्त्री डॉ रामलाल मारकंडा ने आज  लाहौल की मयाड़ घाटी का दौरा किया, जिस दौरान उन्होंने करीब बीस लाख लागत से निर्मित भवनों का लोकार्पण किया।उन्होंने चिमरिट गांव में 3 लाख पचास हज़ार रूपये की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विस्तारित नए खण्ड के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि खेहल कुहल के मुररमत का कार्य के लिए बजट की व्यवस्था एस्टिमेट बनाने के बाद कर दी जाएगी, जिसके लिए ब्लॉक के सहायक अभियंता को निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि शेलिंग पुल के लिए डीपीआर बनकर तैयार हो गई है, इसके लिए टेन्डर की प्रक्रिया शीघ्र कर दी जाएगी।डॉ मारकंडा ने ग्राम पंचयात चिमरट के तमलू स्थित पंचायत भवन के नए आवासीय खण्ड को भी जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में सचिव के रहने की व्यवस्था होने से पंचायतों के का कार्य सर्दियों के मौसम में भी प्रभावी रूप से जारी रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मण्डल भवन तमलू के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है।डॉ मारकंडा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय करपट में 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवा  के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं। लाहौल के प्रत्येक क्षेत्र में विद्यालय के नए भवनों का निर्माण हो रहा है।उन्होंने कहा कि मयाड़ घाटी की चिमरिट पंचायत में बहुत ही शानदार कार्य हुआ है। इसके लिए उन्होंने पंचायत प्रधान व वहां की जनता को बधाई दी।इसके पश्चात डॉ मारकंडा ने उदयपुर में वृक्षारोपण भी किया तथा भाजपा के जिला के नेतृत्व के साथ बैठक में भी भाग लिया।इस अवसर पर टीएसी सदस्य शमशेर, प्रधान प्रेमदासी, नायब तहसीलदार रामचंद नेगी,एक्सिन बीएस नेगी, एसडीओ जल शक्ति, व विद्युत विभाग सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD