Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जिला पुलिस द्वारा 6 ख़तरनाक मुलजि़म काबू

7 पिस्तौल, 38 कारतूस, 3 मैगज़ीन और 100 ग्राम हेरोइन, नशे के टीके आदि बरामद

 Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur, Navjot Singh Mahal, Ravinderpal Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Jun 2021

Last updated on: Jun 28, 2021, 00:00 IST

जि़ला पुलिस द्वारा समाज विरोधी एवं असामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ चलाई गई विशेष मुहिम के अंतर्गत पिछले सप्ताह के दौरान 6 ख़तरनाक मुलजि़मों को काबू करके उनसे 7 पिस्तौल, 38 राउंद, 3 मैगज़ीन, 100 ग्राम हेरोइन, 24 नशीले टीके, भारतीय करंसी के 40000 रुपए और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खि़लाफ़ मुहिम जारी रहेगी और ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध पूरी सख़्ती बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि एस.पी. (डी) रवीन्दर पाल सिंह संधू, डी.एस.पी. (डी) राकेश कुमार, डी.एस.पी. टांडा गुरप्रीत सिंह की निगरानी अधीन पुलिस को उस समय पर बड़ी कामयाबी मिली जब जसविन्दर सिंह उर्फ जस्सी निवासी प्रीत नगर कॉलोनी फतेहगढ़ चूड़ीयाँ रोड, थाना मजीठा को गिरफ़्तार करके उससे 2 पिस्तौल देसी और 18 जि़दा कारतूस, 3 मैगज़ीन बरामद किए गए। जस्सी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अमृतसर में मनी धवन का गोलियाँ मारकर कत्ल कर दिया था और वारदात के बाद वह यू.पी. और अन्य राज्यों में छिप-छिप कर रह रहा था और मामले में भगौड़ा चल रहा था।जि़ला पुलिस की मुहिम के अंतर्गत ए.एस.पी. गढशंकर तुशार गुप्ता और थाना गढशंकर के एस.एच.ओ. इकबाल सिंह की टीम द्वारा सतनाम उर्फ काका निवासी देनोवाल खुर्द को गिरफ़्तार किया गया, जिससे एक पिस्तौल देसी कट्टा, 5 जि़दा कारतूस, 24 नशीले टीके और 40,000 रुपए भारतीय करंसी बरामद करके मुलजि़म के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया गया। इसी तरह सी.आई.ए. इंचार्ज शिव कुमार की टीम द्वारा शाहबाज सिंह उर्फ शाहु निवासी न्यू फतेहगढ़ थाना माडल टाऊन होशियारपुर को गिरफ़्तार करके उससे 3 पिस्तौल 32 बोर, 10 जि़दा कारतूस बरामद करके मामला दर्ज किया गया। जि़ला पुलिस द्वारा 19 जून को दोषी गुरबचन सिंह निवासी डोगरांवाला, कपूरथला, लखविन्दर सिंह निवासी फुलरां, गुरदासपुर, हरविन्दर सिंह निवासी डोगरांवाला कपूरथला को गिरफ़्तार करके उनसे 100 ग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल 32 बोर, 5 जि़दा करतूस और स्विफ्ट डिज़ायर कार बरामद करके उनके खि़लाफ़ मामला दर्ज किया गया।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur , Navjot Singh Mahal , Ravinderpal Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD