Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

12 जून को 12 और एएफपीआई कैडिट बने अधिकारी

  Military, Indian Military Academy Dehra Dun, AFPI, Indian Army, Lt Gen RP Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 12 Jun 2021

Last updated on: Jun 12, 2021, 00:00 IST

12 एएफपीआई पूर्व कैडिटों ने आज इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरादून में प्रशिक्षण मुकम्मल किया और भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट का पद हासिल किया। आर्मी कमांडर पश्चिमी कमांड लैफ्टिनैंट जनरल आर.पी. सिंह द्वारा परेड की समीक्षा की गई। कोविड-19 की पाबंदियों के कारण कैडिटों के माँ-बाप को परेड के लिए नहीं बुलाया गया।अब तक पहले आठ कोर्सों में से 162 कैडिट एनडीए या अन्य सेवा अकादमियों में शामिल हो चुके हैं और इनमें से 83 ने हथियारबंद सेनाओं में कार्यभार संभाला है। 68 कैडिट आर्मी, 8 नेवी और 7 एयर फोर्स में भर्ती हुए हैं। 19 जून को एयर फोर्स अकैडमी की परेड ख़त्म होने के उपरांत दो और कैडिटों के वायु सेना में शामिल होने की उम्मीद है।यह कैडिट पाँचवे एएफपीआई कोर्स के हिस्से के तौर पर साल 2015 में आम्र्ड फोर्सिज़ प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली में शामिल हुए। वह साल 2017 में नेशनल डिफेंस अकैडमी, खडक़वासला में 138वें एनडीए कोर्स के हिस्से के तौर पर शामिल हुए। एनडीए में तीन सालों के सख़्त प्रशिक्षण के पूरा होने पर वह सर्विस प्रशिक्षण के अंतिम साल के लिए आईएमए में शामिल हुए।अकैडमी कैडिट ऐजटैंट लवनीत सिंह ने के पासिंग आउट कोर्स के मैरिट के समूचे कर्म में तीसरे स्थान पर आकर काँस्य पदक जीतकर नाम रौशन किया। लवनीत जलालाबाद पूरब से सम्बन्धित हैं और उनके पिता सरदार भुपिन्दर सिंह एक किसान हैं। उनकी माता श्रीमती परवीन कौर एक गृहणी हैं। वह सिख लाईट इनफैंटरी की 7वीं बटालियन में शामिल होंगे।पिछले समय में एएफपीआई के कैडिटों ने सेवा अकादमियों में विभिन्न पदक जीतकर प्रसिद्धि हासिल की। लैफ्टिनैंट हरप्रीत सिंह (सिंडी हॉर्स) को मार्च 2020 में ऑफिसजऱ् ट्रेनिंग अकैडमी में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया और लैफ्टिनैंट गुरवंश सिंह गोसल (सिख रेजीमेंट) को दिसंबर 2018 में इंडियन मिलिट्री अकैडमी में काँस्य पदक दिया गया। एएफपीआई के पूर्व कैडिट जो अब अधिकारियों के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं, देश की सेवा में बड़ा सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। कैप्टन विश्वदीप सिंह जो स्पैशल फोर्सिज़ में हैं, को जनवरी 2021 में बहादुरी के लिए सेना मैडल और लैफ्टिनैंट जसमीत सिंह बामरा, जैक राईफल्स, को गलवान घाटी में ऑप्रेशनज़ के लिए चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ प्रशंसा पत्र दिया गया।इस समय पर एएफपीआई में तीन प्रशिक्षण कोर्स चल रहे हैं। 39 कैडिटों के नौवें कोर्स ने हाल ही में अपने दो सालों का प्रशिक्षण पूरा किया है। यूपीएससी द्वारा मैरिट सूची जारी होने के तुरंत बाद इस कोर्स के चुने गए कैडिट जल्द ही एनडीए में शामिल हो जाएंगे। दसवें कोर्स के 50 कैडिट 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और इस साल सितम्बर में एनडीए की दाखि़ला परीक्षा देंगे। 42 कैडिटों का ग्यारहवाँ कोर्स हाल ही में एएफपीआई में शामिल हुआ है और पिछले महीने प्रशिक्षण की शुरूआत की गई थी।कोविड-19 के कारण पिछले साल मार्च से लेकर सारी ट्रेनिंग ऑनलाइन ढंग के द्वारा दी जा रही है। सख़्त पाबंदियों के बावजूद, जनवरी 2020 से मई 2021 की समय-सीमा के दौरान इंस्टीट्यूट लगभग 28 कैडिटों को एनडीए और अन्य अकैडमियों में भेजने के योग्य हुआ है।इस साल से एएफपीआई द्वारा लम्बे समय से प्रतीक्षित कैडिट ट्रेनिंग विंग प्रोग्राम की शुरूआत की गई है। इस प्रोग्राम के द्वारा पंजाब के अलग-अलग चुनिंदा स्कूलों के विद्यार्थियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण देने और प्रेरित करने के लिए परिकल्पना की गई है। कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे 100 से अधिक विद्यार्थी पहले ही इस नए उद्यम में दाखि़ला ले चुके हैं, जिससे आने वाले सालों में सशस्त्र बलों में शामिल होने वाले नौजवानों की संख्या में काफ़ी वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

Tags: Military , Indian Military Academy Dehra Dun , AFPI , Indian Army , Lt Gen RP Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD