Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने लोकसभा क्षेत्र उधमपुर-कठुआ-डोडा के लिए एमपी-एलएडी फंड से 2.5 करोड़ रुपये की कोविड संबंधित सामग्री के खरीद की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2021

Last updated on: Jun 02, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज अपने लोकसभा क्षेत्र ऊधमपुर-कठुआ-डोडा के लिए एमपी-एलएडी फंड से उनके द्वारा आवंटित किए गए 2.5 करोड़ रुपये से खरीदी जाने वाली कोविड संबंधित सामग्रियों की समीक्षा की।अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले सभी छह जिलों ऊधमपुर, कठुआ, डोडा, रियासी, रामबन एवं किश्तवाड़ के विकास आयुक्तों के साथ हुई एक व्यापक बैठक में, डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन जिलों के साथ-साथ उनके निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले सांबा जिले के दो ब्लॉकों में भी कोविड संबंधित सुविधाओं के लिए अधिप्राप्ति/खरीद की जाने वाली वस्तुओं और राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में प्रत्येक जिला विकास आयुक्तों ने उन्हें विभिन्न मदों और राशि का विवरण प्रदान किया, जिसकी खरीद करने का अनुरोध उन्होंने जम्मू और कश्मीर चिकित्सा आपूर्ति निगम लिमिटेड (जेकेएमएससीएल) के कार्यालय को जिला विकास आयुक्त, कठुआ के संज्ञान में देते हुए भेजा है, जो इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए नोडल प्राधिकरण भी है।बैठक में उपस्थित इन सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) ने अपनी इनपुट प्रदान की और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उन्हें निर्देश दिया कि वे अपने द्वारा मांग की गई वस्तुओं को सूचीबद्ध करने में बहुत ही तत्पर और विवेकशील रहें, क्योंकि वर्तमान समय में चल रहे कोविड महामारी की अत्यावश्यकता को ध्यान में रखते हुए अधिप्राप्ति, खरीद और उपयोग की पूरी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना होगा।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ के उपायुक्त, नोडल अथॉरिटी को निर्देश दिया कि वे सभी छह जिलों से कोविड प्रबंधन की स्थिति और उनके द्वारा आवंटित किए गए एमपी-एलएडी फंड के माध्यम से खरीद की स्थिति के बारे में रोजाना रिपोर्ट प्राप्त करें और यह रिपोर्ट उनके कार्यालय को भी सौंपें। उन्होंने प्रत्येक जिले के जिला विकास आयुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वे जेकेएमएससीएल कार्यालय के साथ खरीद की प्रक्रिया का पालन करें और किसी प्रकार की अड़चन आने पर तत्काल वापस रिपोर्ट करें।

डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान की जा रही सांसद निधि की सहायता स्वीकार करते हुए, जिला विकास आयुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनमें से प्रत्येक ने पहले से ही खरीदी जाने वाली वस्तुओं की सूची सौंप दी है और वे इसका फॉलो अप भी करते रहेंगें। जिला विकास आयुक्तों ने यह भी कहा कि वे सांसद निधि द्वारा आवंटित की जाने वाली राशि को सार्वजनिक करेंगे जिसकी मांग वो खरीद के लिए कर रहे हैं और इस संदर्भ में रामबन, डोडा व ऊधमपुर के उपायुक्तों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में जानकारी अपने-अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करना शुरू कर दिया है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि खरीदी जाने वाली वस्तुओं की सूची संबंधित अधिकारियों को सौंपदी गई है और कठुआ स्थित नोडल एजेंसी ने उसके लिए अपनी सहमति भी प्रदान कर दी है, अब किसी के लिए भी यह कहने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए कि कोविड संबंधित सामग्री के लिए एमपी फंड आवंटित किया गया लेकिन इस पर आगे कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अब यह जिम्मेदारी केंद्र शासित प्रदेश सरकार के खरीद प्राधिकारियों की है कि वे खरीदी गई सामग्री को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं और उनका कार्यालय भी लगातार इसका फॉलो अप कर रहा है।मंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में पंचायत स्तर पर अधिकांश कोविड केयर केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं, वैसे ही समय पर संचालित हो चुके है, जो कि एक सकारात्मक विकास है और इस बात पर बल दिया कि प्रत्येक स्तर के प्रतिनिधियों को जनता के प्रति मिलनसार होना चाहिए, जिससे संदेश को प्रत्येक स्तर पर सभी कोने में प्रसारित किया जा सके।उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि इस क्षेत्र में कोविड मामलों की सकारात्मकता दर के साथ-साथ में मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।बैठक के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह को सूचित किया गया कि एमपी फंड से कोविड-19 संबंधित सामग्रियों की खरीद के लिए 2.1 करोड़ रुपये के ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं और बिना किसी देरी के सामग्रियों की डिलीवरी पूरी कर ली जाएगी। मंत्री ने डीसी और सीएमओ को जोर देकर कहा कि वे बिना किसी देरी के शेष खरीद प्रक्रिया को पूरी करें जिससे जनता को कोविड-19 संबंधित सामग्रियों के अभाव में कोई परेशानी न हो।बैठक में ऊधमपुर कठुआ, डोडा, रियासी, रामबन एवं किश्तवाड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के अलावा डीसी ऊधमपुर, इंदू कंवल चिब, डीसी कठुआ, राहुल यादव, डीसी डोडा, विकास शर्मा, डीसी रियासी, चरनदीप सिंह, डीसी रामबन, मुसरत-उल-इस्लाम एवं डीसी किश्तवाड़, अशोक शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , DoNER , Development of North Eastern Region , ASEAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD