Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, एवीएसएम, वीएसएम ने पूर्वी कमान का पदभार संभाला

Military, Army, Indian Navy, Indian Army, Indian Military, Lieutenant General Manoj Pande
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल ने दिनांक 01 जून 2021 को जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पूर्वी कमान की बागडोर संभाली। इससे पहले वह दिनांक 01 जून 2020 से 31 मई 2021 तक भारत की एकमात्र त्रि-सेवा ऑपरेशनल कमान अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ थे।जनरल को दिसंबर 1982 में बॉम्बे सैपर्स में कमीशन प्रदान किया गया था। अपने प्रतिष्ठित कैरियर में वह पारंपरिक के साथ-साथ सभी प्रकार के इलाके में काउंटर इंसरजेंसी ऑपरेशंस में कई प्रतिष्ठित कमान एवं स्टाफ असाइनमेंट में रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान नियंत्रण रेखा पर एक इंजीनियर रेजिमेंट, पश्चिमी क्षेत्र में एक इंजीनियर ब्रिगेड, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इंफैंट्री ब्रिगेड, पश्चिमी लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्र में माउंटेन डिवीजन और पूर्वोत्तर में एक कोर की कमान संभाली। जनरल, स्टाफ कॉलेज कैम्बरले (यूके) के स्नातक हैं तथा स्टाफ अपॉइंटमेंट्स में उनका विस्तृत अनुभव है जिनमें सेना मुख्यालय में मिलिट्री सैक्रेट्री और मिलिट्री ऑपरेशन्स ब्रांच, पूर्वोत्तर में एक ब्रिगेड मुख्यालय में ऑपरेशन्स ब्रांच और कोलकाता में मुख्यालय पूर्वी कमान शामिल हैं।सेना के कमांडर ने लोगों को हार्दिक बधाई दी और आने वाले समय में उनके लिए शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है।

 

Tags: Military , Army , Indian Navy , Indian Army , Indian Military , Lieutenant General Manoj Pande

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD