Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

वाइस एडमिरल रवनीत सिंह एवीएसएम, एलएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का कार्यभार संभाला

Military, Army, Indian Navy, Indian Army, Indian Military, Vice Admiral Ravneet Singh, AVSM, Deputy Chief of Naval Staff
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

वाइस, एडमिरल रवनीत सिंह एवीएसएम, एनएम ने 01 जून, 2021 को नौ सेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वाइस एडमिरल रवनीत सिंह 1 जुलाई 1983 को भारतीय नौ सेना में कमीशन किए गए और एविएशन में विशेषज्ञ हैं। फ्लैग ऑफिसर मास्टर ग्रीन इंस्ट्रुमेंट के साथ क्वालिफाइड फ्लाइंग इंसट्रक्टर हैं। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने एचटी-2, किरण एचजेटी 16, टीएस 11 इस्क्रा, हंटर, हैरियर जीआर 3, जेट प्रोवोस्ट, चेतक, गज़ेल, हॉक और मिग 29 केयूबी विमान उड़ाए हैं।एडमिरल ने अपने विशिष्ट नौसेना के करियर के दौरान विभिन्न चुनौतीपूर्ण स्टाफ, कमान और राजनयिक कार्यों को निभाया है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने आईएनएस हिमगिरी, आईएनएस रणविजय, आईएनएस रणवीर, आईएनएएस 551बी, आईएनएएस 300 के साथ-साथ प्रमुख एयर बेस आईएनएस हंसा सहित विभिन्न फ्रंटलाइन जहाजों और नौसेना वायु स्क्वाड्रनों की कमान संभाली है। इसके अतिरिक्त उन्हें 2005 से 2008 तक भारतीय रक्षा सलाहकार (केन्या, तंजानिया और सेशेल्स) भी नियुक्त किया गया था। 

फ्लैग रैंक में पदोन्नत होने पर उन्होंने आईएचक्यू एमओडी (एन) में सहायक नियंत्रक वाहक परियोजना और सहायक नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण, गोवा में फ्लैग ऑफिसर गोवा क्षेत्र / फ्लैग ऑफिसर नेवल एविएशन और मुंबई में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट के प्रमुख दायित्वों को संभाला है। वाइस एडमिरल के रैंक में फ्लैग ऑफिसर की प्रमुख नियुक्तियों में  मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई में चीफ ऑफ स्टाफ, डायरेक्टर जनरल प्रोजेक्ट सीबर्ड और आईएचक्यू एमओडी (एन) में कार्मिक प्रमुख शामिल हैं।फ्लैग ऑफिसर ने भारत और विदेशों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में भाग लिया है। इन पाठ्यक्रमों में तांबरम में फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कोर्स, डीएसएससी वेलिंगटन में स्टाफ कोर्स, रॉयल एयर फोर्स बेस, विदरिंग, यूके में हैरियर कनवर्सन पाठ्यक्रम और आईआईएम अहमदाबाद में परियोजना प्रबंधन कार्यक्रम शामिल हैं।वाइस एडमिरल रवनीत सिंह को 2000 में नौसेना प्रमुख द्वारा प्रशस्ति से सम्मानित किया गया था और 2004 में नौसेना पदक (शौर्य) और 2017 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।एडमिरल ने वाइस एडमिरल एमएस पवार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम को कार्यमुक्त किया, जो 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त हुए।

 

Tags: Military , Army , Indian Navy , Indian Army , Indian Military , Vice Admiral Ravneet Singh , AVSM , Deputy Chief of Naval Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD