Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कोविड-19 महामारी के उपचार में अपने नुस्खे अपनाने से बचने को कहा

उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 पर जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया

 Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, DoNER, Development of North Eastern Region, ASEAN
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2021

Last updated on: May 20, 2021, 00:00 IST

उत्तर पूर्वी राज्य विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन और परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में अधिकारियों के लिए आज आयोजित कोविड जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें महामारी से संबन्धित व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा के अतिरिक्त एक वीडियो प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों को अपने स्वयं के नुस्खे से उपचार करने के खिलाफ उन्हें चेताया।पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जागरूकता अभियान संबंधी एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने संक्रमितों का कुशल चिकित्सा कर्मियों से परामर्श अनुसार ही उपचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने आम जनता से तथ्यों की जांच किए बिना कोविड उपचार संबंधी संदेशों को प्रचारित न करने को कहा।उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के 18 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों और अधिकारियों के टीकाकरण के लिए मंत्रालय में जल्द ही टीकाकरण शिविर का आयोजन किए जाने के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कैंप लोगों की सुविधा के अनुरूप आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों के पारिवारिक सदस्यों के टीकाकरण के लिए भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की संभावनाओं का पता लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए चिकित्सकीय और प्रशासकीय उपायों के साथ-साथ सामुदायिक प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है। सामुदायिक उपाय सौहार्दपूर्ण वातावरण में होने चाहिए। उन्होंने अनावश्यक रूप से दवाओं और ऑक्सीजन की जमाखोरी करने के संबंध में जागरूकता सृजित करने का भी आह्वान किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह सभी आठ उत्तर पूर्वी राज्यों से कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं तथा कोविड महामारी से प्रभावी रूप से निपटने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे के संबंध में दैनिक आधार पर जानकारी लेते हैं। उन्होंने सभी उत्तर पूर्वी राज्यों में पर्याप्त ऑक्सीजन के भंडार पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि नए ऑक्सीजन प्लांट युद्ध स्तर पर स्थापित किए जा रहे हैं।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय और पूर्वोत्तर परिषद पूर्वोत्तर राज्यों के लिए कोविड उपचार संबंधी बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय रुप से कदम उठा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से उत्तर पूर्वी राज्यों से कोविड-19 स्वास्थ्य संबंधी प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजने को कहा और वादा किया कि केंद्र के स्तर पर ऐसे सभी प्रस्तावों पर शीघ्र अति शीघ्र मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर और मिजोरम से हाल ही में प्राप्त हुए 100 बिस्तरों के नए अस्पताल स्थापित करने के प्रस्तावों पर मंत्रालय जल्द ही प्रतिक्रिया देगा।डॉ. जितेंद्र सिंह ने उत्तर पूर्वी राज्यों को कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बीते मार्च महीने में दिए गए 25 करोड़ रुपये के अनुदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस राशि ने अनेक राज्यों को विभिन्न अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल उपकरणों की खरीद में प्रभावी रूप से मदद की।एम्स अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ लक्ष्मण ने मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने, हाथ साफ रखने और अन्य बचाव के उपायों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। डॉ लक्ष्मण ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अनावश्यक रूप से टीके के प्रकार की चिंता किए बिना जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टीके इस वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए सुरक्षा की गारंटी हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , DoNER , Development of North Eastern Region , ASEAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD