Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार द्वारा प्रशिक्षकों की जायज माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा : डी.पी.एस.खरबन्दा

पंजाब कोचिज़ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने खेल विभाग के डायरैक्टर के साथ की मुलाकात

 Punjab Admin, DPS Kharbanda, Director Sports Punjab, Punjab Coaches Association, Navinder Singh, Umesh Sharma, Gurmit Singh, Baljeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 20 May 2021

Last updated on: May 20, 2021, 00:00 IST

खेल विभाग की पंजाब कोचिज़ एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशिक्षकों की लम्बित पड़ीं जायज माँगों की तरफ ध्यान दिलाने के मद्देनज़र आज विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा के साथ मुलाकात की गई।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नविन्दर सिंह (प्रधान), जनरल सचिव उमेश शर्मा, गुरमीत सिंह और बलजीत सिंह ने डायरैक्टर को विभाग में पदोन्नतियों, तैनातियों और तबादलों संबंधी लम्बे समय से लम्बित पड़ीं जायज़ माँगों से अवगत करवाया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षक राज्य में खेल संस्कृति को प्रफुल्लित करने और नौजवानों की असीम क्षमता को सकारात्मक ढंग से दिशा प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवाएं निभा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने डायरैक्टर से अपील की कि प्रशिक्षकों की काफ़ी समय से लम्बित माँगों को स्वीकृत किया जाये क्योंकि इससे ड्यूटी और अधिक उत्साह के साथ निभाने के लिए उनके मनोबल को बढ़ाने में मदद मिलेगी।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए खेल विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा ने राज्यभर के प्रशिक्षकों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा पूरी हमदर्दी के साथ उनकी सभी जायज़ माँगों पर विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम तौर पर और विशेषकर खेल विभाग यूनियन की सभी जायज़ माँगों के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। श्री खरबन्दा ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों की असीम क्षमता को सकारात्मक दिशा प्रदान करके पंजाब में खेल गतिविधियों को उत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है।डायरैक्टर ने सभी जूनियर प्रशिक्षकों की वरिष्ठता को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने के लिए विभागीय प्रक्रिया का समय भी निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि अगले महीने के अंत तक सभी योग्य प्रशिक्षकों को तरक्की दी जाये। श्री खरबन्दा ने कहा कि इस संबंधी विभाग द्वारा कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।डायरैक्टर ने कहा कि स्वस्थ समाज का सृजन करने में प्रशिक्षकों की भूमिका बहुत अहम होती है इसलिए उनको अपनी ड्यूटी पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ निभाते हुए अच्छे समाज का सृजन करने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कोविड महामारी के ख़ात्मे के बाद राज्य में खेल संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी प्रशिक्षकों से अपील की। श्री खरबन्दा ने इस नेक काम के लिए प्रशिक्षकों को पूर्ण सहयोग और तालमेल का भरोसा भी दिया।इस मौके पर ज्वाइंट डायरैक्टर स्पोर्टस श्री करतार सिंह भी मौजूद थे।  

 

Tags: Punjab Admin , DPS Kharbanda , Director Sports Punjab , Punjab Coaches Association , Navinder Singh , Umesh Sharma , Gurmit Singh , Baljeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD