Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'आतंकवाद-विरोधी दिवस' मनाया गया

 Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 21 May 2021

Last updated on: May 21, 2021, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा (सीयूपीबी) के एनएसएस सेल ने विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों और समाज के बीच वैश्विक शांति, अहिंसा, मानवता और एकता का संदेश फैलाने के लिए 21 मई को आतंकवाद-विरोधी दिवस मनाया। इस अवसर पर, विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारियों, छात्रों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली ताकतों और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने के लिए 'आतंकवाद-विरोधी शपथ' ली। कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन आभासी पटल पर किया गया।आतंकवाद-विरोधी शपथ दिलाते हुए सीयूपीबी के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले हमारे सैनिकों द्वारा किए गए बलिदानों का सम्मान करना और आतंकवादी हमलों में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा ही युवाओं की समस्याओं का समाधान करने का एकमात्र तरीका है और आश्वासन दिया कि पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय जिम्मेदार नागरिकों को विकसित करने के लिए शिक्षा के व्यापक अवसर प्रदान करेगा जो वैश्विक शांति स्थापित करने में योगदान देंगे।इस कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव श्री कंवल पाल सिंह मुंद्रा, डीन छात्र कल्याण प्रो. विनोद कुमार गर्ग, डीन प्रभारी अकादमिक प्रो. आर.के. वुसिरिका, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. एस.के. बावा,  एनएसएस समन्वयक प्रो. मोनिशा धीमान और उप वित्त अधिकारी श्री चंदन मित्तल ने भी आतंकवाद-विरोधी शपथ ली। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय, कर्मचारी सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्रों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से भाग लिया।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD