Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा में कैंसर देखभाल को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक पीईटी-सीटी और दूसरी एचईएलए सुविधा का उद्घाटन किया

Jagat Prakash Nadda, JP Nadda, BJP, Bharatiya Janata Party, AIIMS Bathinda, Bathinda
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बठिंडा , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 12:27 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने आज एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उत्तीर्ण छात्रों को उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मजबूत करने में संस्थान के बढ़ते योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री जेपी नड्डा ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के सफल समापन पर बधाई दी और द्वितीय दीक्षांत समारोह को विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, संकाय सदस्यों और संपूर्ण एम्स बठिंडा परिवार के लिए गर्व और उत्सव का क्षण बताया।

उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा वितरण में संस्थान के तीव्र विकास और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एम्स बठिंडा आज प्रतिदिन लगभग 3,000 ओपीडी और लगभग 600 आईपीडी रोगियों को सेवाएं प्रदान करता है, साथ ही एम्स ब्रांड से जुड़े उच्च मानकों और विश्वसनीयता को भी बनाए रखता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स बठिंडा की सामुदायिक सेवा पहलों की भी सराहना की, जिनमें आसपास के 59 गांवों में महीने में दो बार आयुष्मान शिविरों का आयोजन शामिल है, जहां नागरिकों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों की जांच की जाती है।

उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन सेवाओं, मोबाइल मेडिकल यूनिटों, ग्रामीण जागरूकता अभियानों और स्वास्थ्य सेवा संबंधी लोकसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थान अस्पताल आधारित देखभाल से परे जन स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्वास्थ्य सुधारों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए, श्री नड्डा ने कहा कि भारत का स्वास्थ्य सेवा का विजन मुख्य रूप से उपचारात्मक मॉडल से विकसित होकर एक व्यापक ढांचे में तब्दील हो गया है, जिसमें निवारक, प्रोत्साहक, पुनर्वास, उपशामक और वृद्धावस्था देखभाल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आज देश भर में 18 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिक संपर्क बिंदु के रूप में कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर दिए जा रहे विशेष ध्यान पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि पंचायतों, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को नियमित जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इन पहलों के तहत हासिल की गई प्रगति को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि 36 करोड़ से अधिक लोगों की मुख कैंसर की जांच की जा चुकी है, 17 करोड़ से अधिक महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच और 9 करोड़ से अधिक महिलाओं की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, 42 करोड़ से अधिक व्यक्तियों की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की जा चुकी है, जबकि देशव्यापी तपेदिक जांच अभियान भी चल रहा है।

श्री नड्डा ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान के महत्व पर जोर देते हुए एम्स बठिंडा में एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की सराहना की। उन्होंने संस्थान से चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी केंद्र बनने का आग्रह किया। राष्ट्र निर्माण में स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए श्री नड्डा ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना केवल स्वस्थ और उत्पादक आबादी के माध्यम से ही साकार हो सकता है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकारें बुनियादी ढांचा और आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर सकती हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवा अंततः डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के समर्पण, योग्यता और करुणा पर निर्भर करती है। डॉक्टरों को स्वास्थ्य प्रणाली की असली ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा स्वास्थ्य सेवा का "हार्डवेयर" हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य पेशेवर इसका "सॉफ्टवेयर" हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के विस्‍तार में पंजाब सरकार की प्राथमिकता बना हुआ है और उन्‍होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के विस्तार पर प्रकाश डाला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले एक दशक में भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली के अभूतपूर्व विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एम्स संस्थानों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 820 से अधिक हो गई है, स्नातक चिकित्सा सीटों की संख्या लगभग 59,000 से बढ़कर 1.28 लाख से अधिक हो गई है और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या लगभग 31,000 से बढ़कर 86,000 से अधिक हो गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार अगले पांच वर्षों में स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटों में 75,000 की वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनमें से लगभग 23,000 सीटें पिछले दो वर्षों में पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं। श्री नड्डा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें 2014 में पोलियो मुक्त घोषित होना और 2015 में मातृ एवं नवजात टेटनस का उन्मूलन शामिल है।

उन्होंने कहा कि ट्रेकोमा अब देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंता का विषय नहीं है और काला-अजार, कुष्ठ रोग और लसीका संबंधी फाइलेरियासिस के उन्मूलन की दिशा में पर्याप्त प्रगति हुई है। अपने संबोधन के समापन में, उन्होंने स्नातक छात्रों से एम्‍स के मूल्यों और विरासत को बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत के इस प्रमुख चिकित्सा संस्थान के दूत के रूप में, उन्हें व्यावसायिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सटीक चिकित्सा और टेलीमेडिसिन जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि करुणा, सहानुभूति और मानवीय संवेदना मरीजों की देखभाल के मूल में बने रहें। इस अवसर पर एम्स बठिंडा की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीरजा भाटला ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया और संस्थान को उनके निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को अधिक समावेशी, सुलभ और किफायती बनाने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए हैं, और देश भर में एम्स नेटवर्क का विस्तार सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एम्स बठिंडा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, प्रो. भाटला ने कहा कि संस्थान ने मरीजों की देखभाल, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और सामुदायिक सेवा में अपने योगदान के माध्यम से इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में अपनी भूमिका निभाई है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम्स बठिंडा अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे स्वास्थ्य पेशेवरों को तैयार करने का प्रयास करता है जो नैदानिक ​​उत्कृष्टता को करुणा, नैतिकता और सेवा भावना के साथ जोड़ते हैं। अपने दौरे के समय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अत्याधुनिक पॉजि‍ट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी-कंप्यूटेड टोमोग्राफी (पीईटी-सीटी) सुविधा और दूसरी हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलेरेटर (एचईएलए) इकाई का उद्घाटन किया, जिससे एम्स बठिंडा की कैंसर निदान और उपचार क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ये उन्नत सुविधाएं रोगों का शीघ्र पता लगाने, सटीक निदान और सटीक कैंसर उपचार को सक्षम बनाएंगी, जिससे पंजाब और पड़ोसी राज्यों के रोगियों को लाभ होगा। इसके अलावा, संस्थान में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए, श्री नड्डा ने एक समर्पित बर्न इंटेंसिव केयर यूनिट (बर्न आईसीयू) का भी उद्घाटन किया, जो गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए व्यापक गहन देखभाल और उपचार प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है।

उन्होंने बाल विकास और प्रारंभिक सेवा केंद्र (सीडीईआईसी) को समुदाय को समर्पित किया। क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सुविधा, सीडीईआईसी बच्चों में विकासात्मक विकारों और विकलांगताओं की प्रारंभिक पहचान, निदान और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे बाल स्वास्थ्य संबंधी परिणामों में सुधार होगा।

स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में समग्र कल्याण के महत्व पर जोर देते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स बठिंडा में जिम और वेलनेस सेंटर का भी उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव श्री विजय नेहरा; एम्स बठिंडा के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) रतन गुप्ता; आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा, डॉ. योगेंद्र मलिक और प्रो. कमलेश उपाध्याय, स्नातक छात्र, संकाय सदस्य, स्वास्थ्यकर्मी और अभिभावक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , JP Nadda , BJP , Bharatiya Janata Party , AIIMS Bathinda , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD