Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 50 हजार, बच्चों को मिलेगी पेंशन

Arvind Kejriwal, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 May 2021

Last updated on: May 18, 2021, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए चार बड़ी घोषणाएं की हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपए की मुआवजा राशि, मृतकों के आश्रितों को पेंशन, लॉकडाउन से प्रभावित गरीब लोगों को निशुल्क 10 किलोग्राम राशन, अनाथ हुए बच्चों को पेंशन और उनकी शिक्षा का खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ऐसे सभी दिल्लीवासी जिनकी कोरोना के कारण मौत हुई है उनके परिजनों को एक मुश्त सहायता राशि के रूप में 50,000 रुपए दिए जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में अभी तक 22,111 व्यक्तियों की कोरोना के कारण मृत्यु हो चुकी है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से बड़ी त्रासदी हुई है। कई परिवार ऐसे हैं जहां कमाने वाले सदस्य की कोरोना से मृत्यु हो गई। ऐसे परिवारों को दिल्ली सरकार प्रतिमाह ढाई हजार रुपये पेंशन प्रदान करेगी। कोरोना से मरने वाले व्यक्ति यदि विवाहित पुरुष थे तो उनके पत्नी को यह पेंशन दी जाएगी। कोरोना से मरने वाली कोई महिला थी तो उसके पति को यह पेंशन दी जाएगी। 

यदि कमाने वाला व्यक्ति अविवाहित था तो यह पेंशन उनके माता-पिता को दी जाएगी।मुख्यमंत्री के मुताबिक कोरोना के कारण अनाथ होने वाले बच्चों को भी प्रतिमाह 2500 रुपए की पेंशन दी जाएगी। यदि किसी परिवार में माता-पिता में से एक की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और दूसरे की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई तो ऐसी स्थिति में भी परिवार के बच्चों को 25 वर्ष की आयु तक पेंशन दी जाएगी। साथ ही दिल्ली सरकार इन बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च भी उठाएगी।इसके अलावा दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को मुफ्त राशन देने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के 72 लाख राशन कार्ड धारकों को 10 किलो निशुल्क राशन दिया जाएगा। इसमें से 5 किलो राशन दिल्ली सरकार द्वारा और 5 किलो राशन प्रधानमंत्री मुफ्त राशन योजना के तहत मिलेगा।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राशन कार्ड कार्ड धारकों के अलावा ऐसे सभी लोगों को दिल्ली सरकार निशुल्क राशन देगी जो गरीब हैं। यह वह लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी प्रकार का आय प्रमाण पत्र या कोई अन्य दस्तावेज नहीं दिखाने होंगे। जो व्यक्ति यह कहेगा कि वह राशन खरीदने में सक्षम नहीं है ऐसे सभी व्यक्तियों को दिल्ली सरकार निशुल्क राशन प्रदान करेगी।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD