Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमरिंदर हताशा के कारण सांप्रदायिक कार्ड खेल रहे हैं-चंदूमाजरा

जिन्होंने आतंकवाद के दौरान अपनी जान गंवाई है, शिरोमणि अकाली दल उन सभी के साथ खड़ा है

प्रेम सिंह चंदूमाजरा
प्रेम सिंह चंदूमाजरा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 05 Apr 2014

Last updated on: Apr 05, 2014, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने आज कहा है कि कांग्रेस के अमृतसर से उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर लगता है हताशा में अंधे हो चुके हैं जो अपनी पार्टी की अपेक्षित धर्मनिरपेक्ष जड़ों को भूल गए हैं और खुलेआम साम्प्रदायिक नफरत की बयानबाजी कर रहे हैं।यहां एक बयान में पार्टी के महासचिव प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि अकाली दल आतंकवाद के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के साथ खड़ा है। अमरिंदर के विपरीत हम आतंकवाद के मुद्दे पर सांप्रदायिक राजनीति खेल कर पुराने जख्मों पर नमक नहीं छिडक सकते।शिरोमणि अकाली दल के नेता ने कहा कि हालांकि कैप्टन बांटने की राजनीति करते हुए साम्प्रदायिक कार्ड खेल रहे हैं मगर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हमेशा सांप्रदायिक शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए खड़े रहे हैं। वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा यह हमारा आदर्श वाक्य रहा है और हम कैप्टन अमरिंदर द्वारा शुरू किए नफरत के अभियान के बावजूद सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रयास जारी रखेंगे।श्री चंदूमाजरा ने कैप्टन को सलाह दी कि वह पंजाब में मुश्किल से स्थापित शांति का सम्मान करें। लोग किसी भी कीमत पर अंधेरे आतंकवाद में वापसी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि कैप्टन को ऐसे संवेदनशील विषय पर सावधानी से अपने शब्दों का चयन करना चाहिए। हालांकि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं है क्योंकि आप अकाली दल के लिए नफरत और ईर्ष्या से अंधे हो चुके हैं जो पंजाब के लोगों के समर्थन से जीता था जिसने आपकी विभाजनकारी राजनीति को अस्वीकार कर दिया था। मैं समझता हूं कि इससे आपको पीडा होगी मगर यह अच्छा रहेगा कि आप अपनी गलतियों से सीखें और या अपने विभाजनकारी राजनीति के लिए राजनीतिक गुमनामी का सामना करने के लिए तैयार रहें।

 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD