Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

एस.एस.पी. द्वारा ज़रूरतमंद कोविड मरीज़ों को मुफ़्त भोजन मुहैया करवाने की शुरूआत

112/181 हेल्पलाइन पर फ़ोन आने के उपरांत विशेष टीमें मरीज़ों के घरों में पहुंचाएंगी तैयार भोजन: नवजोत सिंह माहल

 Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Navjot Singh Mahal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 May 2021

Last updated on: May 14, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा बीते कल गरीब कोविड मरीज़ों को मुफ़्त भोजन मुहैया करवाने के ऐलान के उपरांत आज स्थानीय पुलिस लाईन में बनाई ‘कोविड कैंटीन’ से एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने इस कल्याण कार्य की शुरूआत करवाई।ज़रूरतमंद कोविड मरीज़ों के लिए इस प्रयास को शुरू करने के मौके पर एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने कहा कि डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता के निर्देशों पर आज जि़ले में भोजन मुहैया करवाने की शुरूआत के साथ अब गरीब और बेसहारा कोविड मरीज़ हेल्पलाइन नंबर 112 और 181 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मरीज़ों के घरों तक भोजन पहुँचाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं, जो उनको बिल्कुल तैयार भोजन सौंपेंगीं। उन्होंने बताया कि यह भोजन बहुत ही पौष्टिक, सेहतमंद, शुद्ध और साफ़-सुथरा है, जिसमें एक दाल, एक सब्ज़ी, सलाद और रोटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जि़ला पुलिस को आज सबसे पहली कॉल टांडा क्षेत्र से एक पॉजि़टिव मरीज़ की आई, जिसको सम्बन्धित टीम द्वारा उसके घर भोजन पहुँचाया गया। उन्होंने बताया कि टीमों द्वारा फूड डिलीवरी वैनों के द्वारा तैयार किया हुआ भोजन मरीज़ों तक पहुँचाया जाएगा।

एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि इस मानवतावादी प्रयास के अधीन मरीज़ दिन-रात किसी भी समय इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं और पंजाब पुलिस द्वारा कोविड रसोईयों और डिलिवरी टीमों के द्वारा उनके घर तक पका हुआ भोजन मुहैया करवाया जाएगा। होशियारपुर पुलिस लाईन में स्थापित ‘कोविड कैंटीन’ से विभिन्न टीमें एस.पी.(डी) रविन्दरपाल सिंह संधू के नेतृत्व अधीन डीएसपीज़ जसप्रीत सिंह और माधवी शर्मा की निगरानी में होशियारपुर शहर और इसके साथ लगते गाँवों में हेल्पलाइन नंबर पर कॉल प्राप्त होने के उपरांत खाना पहुंचाना यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाकी सब-डिवीज़नों में सम्बन्धित डी.एस.पीज़ की निगरानी अधीन टीमें मरीज़ों के घर भोजन पहुंचाएंगीं।नवजोत सिंह माहल ने बताया कि इस सुविधा का आग़ाज़ होने से जि़ले में कहीं भी रह रहे कोविड मरीज़ भोजन न मिलने की सूरत में 181 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर दिन-रात किसी भी समय पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा पहली कोविड लहर के दौरान भी कोविड मरीज़ों के कल्याण के लिए कई अहम प्रयास किए गए थे, जिनमें 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन के द्वारा मुफ़्त भोजन मुहैया करवाया गया था। उन्होंने बढ़ रहे मामलों को लेकर लोगों से अपील की कि वह कोविड-19 सम्बन्धी जारी स्वास्थ्य ऐडवाईज़रियों पर अमल करने में बिल्कुल भी लापरवाह न हों और मास्क पहनें, सोशल डिस्टैंसिंग और निर्धारित संख्या से अधिक संख्या में एकत्र ना होने को हर हाल यकीनी बनाएं।

 

Tags: Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Navjot Singh Mahal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD