Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

18 से 44 साल आयुवर्ग का वैक्सीनेशन 17 मई से : ऋचा वर्मा

कोरोना वैक्सीन के लिए कोविड पोर्टल में स्लाट बुकिंग जरूरी

 DC Kullu, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 May 2021

Last updated on: May 14, 2021, 00:00 IST

जिला में 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 17 मई को प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह बात उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने आज टीकाकरण की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन 17, 20, 24, 27 व 31 मई यानि सोमवार व वीरवार को विभिन्न पांच चरणों में जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रातः 10 बजे से सांय चार बजे तक लगाई जाएगी।उपायुक्त ने कहा कि 18 से 44 साल आयुवर्ग के बहुत से लोगों ने कोविड पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है, लेकिन पंजीकरण के उपरांत स्लाट बुकिंग करवाना अनिवार्य है। स्लाट बुकिंग उक्त तिथियों से केवल दो दिन पहले करवाई जा सकेगी। स्लाट बुकिंग के बगैर कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन केन्द्र पर नहीं आ सकता। इसके लिये पोर्टल केवल दो दिन पहले खुलेगा यानि 17 मई के दिन की जाने वाली वैक्सीनेशन के लिए बुकिंग 15 मई को की जाएगी। इसी तरह 20 मई के लिए बुकिंग 18 को, 24 मई को वैक्सीन लगवाने के लिए बुकिंग 22 को, 27 मई के लिए बुकिंग 25 मई को जबकि 31 मई को वैक्सीन की डोज प्राप्त करने के लिए बुकिंग 29 मई को करवाई जा सकेगी। डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि स्लाट बुकिंग करवाने के बाद लाभार्थी के मोबाईल पर एसएमएस आएगा जिसमें वैक्सीन लगवाने की तिथि, समय और स्वास्थ्य केन्द्र का नाम होगा। समय 10 बजे, 12 बजे, दो बजे अथवा चार बजे का जो भी लाभार्थी को मिलता है, उसी समय में संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र में आना होगा।

उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीनेशन के कुल 71 सैशन होंगे। एक तिथि को जिला के विभिन्न 14 स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक केन्द्र में एक दिन में केवल एक सौ लोगों को ही वैक्सीन प्रदान की जाएगी। इस तरह पांच अलग-अलग दिनों में जिला के 18 से 44 आयुवर्ग के कुल 7100 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज प्रदान की जाएगी। इस तरह प्रत्येक निर्धारित तिथि को एक केन्द्र के लिए केवल 100 लोगों की ही स्लाट बुकिंग पोर्टल पर हो सकेगी।डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि आनलाईन स्लाट बुकिंग करवाते समय जिला के उन स्वास्थ्य केन्द्रों का ब्यौरा भी पोर्टल पर आ जाएगा जहां निर्धारित तिथि को वैक्सीनेशन होना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे वैक्सीन लगवाने के लिए अपने समीपवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र का ही विकल्प चुने क्योंकि एक स्वास्थ्य केन्द्र पर केवल एक सौ व्यक्तियों के लिए ही एक तिथि को वैक्सीनेशन किया जाना है।उपायुक्त ने आशा वर्कर्ज व एएनएम तथा पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे संबंधित क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि लोग अनावश्यक स्वास्थ्य केन्द्रों में आने से बचें। विशेषकर लोगों को मोबाईल से स्लाट बुकिंग करवाने की प्रक्रिया के बारे में बताने को कहा। हालांकि बुकिंग करवाने के संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों, इलैक्ट्रानिक चैनलों व सोशल मीडिया के माध्यम से समय-समय पर लोगों को सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चन्द्र ने जिला में 17 तारीख से की जाने वाली वैक्सीनेशन के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का अंतराल अब 84 से 120 दिनों के बीच निश्चित किया गया है।एसडीएम डा. अमित गुलेरिया, पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक, नोडल अधिकारी डा. अतुल, उप निदेशक शिक्षा एस.आर. बंसल सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।  

 

Tags: DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD