Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रिसर्च को बढावा देने के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी और सी-डैक ने मिलाया हाथ

Chitkara University, Banur, Rajpura, Centre for Development of Advanced Computing, C-DAC, Dr Madhu Chitkara, Dr VK Saraswat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनूड (राजपुरा) , 10 May 2021

Last updated on: May 10, 2021, 00:00 IST

रिसर्च व इनोवेशन को बढावा देने के लिए चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब, और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस कंप्यूटिंग ( सी -डैक ), मोहाली ने आज यहां एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।सी डैक  के 33वें स्थापना दिवस के वर्चुअल समारोह के मौके पर इस समझोते पर दस्तखत किए गए जिसकी अध्यक्षता नीति आयोग के सदस्य डाक्टर वीके सारस्वत, सदस्य ने की।  एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए सी डैक  मोहाली कार्यकारी निदेशक, डाक्टर पीके खोसला ने कहा कि  "सी-डैक, मोहाली का जोर जिन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा है उनमें साइबर सुरक्षा,  हैल्थ केयर टेक्नालाजी, एग्री कल्चर टैक्नालाजी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस व एंबेडेड सिस्टम है।  चितकारा यूनिवर्सिटी कैंपस का दौरा करने और वहां की लीडरशिप टीम से मिलने के बाद, मुझे सी-डैक और चितकारा यूनिवर्सिटी के बीच तालमेल का यकीन था। मैंने यूनिवर्सिटी  की रिसर्च लैब व अन्य सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दौरा किया मैं यूनिवर्सिटी में की जा रही हैं अत्याधुनिक रिसर्च को देखकर बहुत प्रभावित हुआ। खासकर इमर्सिव एंड इंटरेक्टिव टेक्नालाजी लैब, सीओई इन वीएलएसई डिजाइन व सीओई इन साइबर सिक्योरिटी व आईओटी क्षेत्रों की रिसर्च विशेषकर उल्लेखनीय है। चितकारा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर  डाक्टर अर्चना मंत्री इस  महत्वपूर्ण अवसर पर अत्यंत खुश थीं। उन्होंने कहा कि  सिर्फ तालमेल व सहयोग ही है जिसके जरिए हम बडी छलांग लगा सकते हैं।  चितकारा यूनिवर्सिटी में, हम राष्ट्र के बौद्धिक मूल्य में योगदान करना चाहते हैं और युवा पीढ़ी कोनवाचारों को सामने लाने में मदद करते हैं जो लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सके। यह समझौता उस दिशा में एक कदम है। "चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉक्टर मधु चितकारा व सी डैक मोहाली के कार्यकारी निदेशक  डॉ पीके खोसला, ने एक वर्चुअल समारोह में हस्ताक्षर किए।  एमओयू पर हस्ताक्षर करते समय, डॉक्टर मधु चितकारा ने घोषणा की, "हम 700 वें पेटेंट को दाखिल कर रहे हैं और संयोग से आज हमारे 70 वें पेटेंट को मंजूरी दे दी गई है। आज हम 1800 स्कोप्स इंडेक्सड पब्लिकेशंस मार्क को भी पार कर रहे हैं। उन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर को अनुसंधान बिरादरी के लिए एक सकारात्मक कदम माना।समारोह में चितकारा यूनिवर्सिटी  और सी-डैक के शीर्ष नेतृत्व ने भाग लिया। इस समझौते के जरिए टेक्नालाजी का संयुक्त विकास हो सकेगा और साथ में मास्टर्स व पीएचडी स्कालर्स पर संयुक्त रूप से निगरानी भी रखी जा सकेगी। एमओयू साइबर सुरक्षा, एग्रीटेक, हेल्थटेक और क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्रों में ज्ञान सृजन, प्रसार और आपसी सहयोग में  वृद्धि करेगा।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Centre for Development of Advanced Computing , C-DAC , Dr Madhu Chitkara , Dr VK Saraswat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD