Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सैन्य सम्मान के साथ दी गई शहीद सूबेदार राजेश कुमार को अंतिम विदायगी

विधायक इंदू बाला, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व एस.एस.पी नवजोत माहल ने शहीद को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Sep 2020

Last updated on: Sep 03, 2020, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सैक्टर में शहीद हुए मुकेरियां के सूबेदार राजेश कुमार को आज सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव कलीचपुर कलौता में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुकेरियां के विधायक इंदू बाला, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल के अलावा अन्य गणमान्यों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।डिप्टी कमिश्नर ने परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और कभी भी परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सूबेदार राजेश कुमार एक बहादुर योद्धा थे और उनके महान बलिदान के प्रति देश सदा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहीद सूबेदार राजेश कुमार के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया व एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है। इस दौरान एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, डी.एस.पी रविंदर कुमार के अलावा सैन्य अधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्यों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।गौरतलब है कि बुधवार को जम्मू -कश्मीर के राजौरी सैक्टर में पाकिस्तानी फ़ौज की ओर से की गई अंधाधुंधध गोलीबारी के दौरान 60 एस.ए.टी.ए. रेजीमेंट के सूबेदार राजेश कुमार शहीद हो गए थे।

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD