Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वाहन बेचने के नाम पर ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार

 Crime News, Crime News Uttarakhand, Champawat, Uttarakhand, Champawat News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्पावत , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

फेसबुक, व्हाट्सअप के माध्यम से वाहन बेचने के नाम पर देशभर के लोगों से लाखों रूपयों की ठगी करने वाले एक और ठग को चम्पावत पुलिस ने राजस्थान भरतपुर से गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पुलिस ने नोएडा से क्यू आर कोड से ठगी करने वाले ठग को दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार है। यह ऐसे मामले हैं जिनमें पहली बार चम्पावत पुलिस ने कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। टनकपुर कोतवाली में फरवरी माह में सैलानीगोठ निवासी सूरज राय पुत्र प्रकाश चंद्र राय ने शिकायती पत्र देकर बताया कि एक अज्ञात साइबर ठग ने अपने आप को आर्मी पर्सन बताया और दूसरी जगह पोस्टिंग होने के कारण ऑनलाइन बाइक बेचने की अपडेट ओलेक्स पर डाली। इस पर ठग ने 40 हजार रुपये खाते में डालने को कहा। जिस पर उसने पैसे खाते में तो डाल दिए लेकिन उसे बाइक नहीं मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच बनबसा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धर्मवीर सोलंकी को दी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने घटना के खुलासे को साइबर/सर्विलांस सैल की अलग-अलग टीम गठित की गई। टीम ने ओएलएक्स, फर्जी फोन पे, गूगल पे, पेटीएम व ऑनलाइन बैको की डिलेट के माध्यम से अज्ञात अभियुक्तों की पहचान की। अभियुक्त भरतपुर राजस्थान का रहने वाला था। 

अभियुक्त को पकडऩे के लिए एसआइ गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम भरतपुर, राजस्थान भेजी गई। पुलिस ने मौके से रज़ाक 39 पुत्र उमर मोहम्मद निवासी कामा जिला भरतपुर राजस्थान को भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। टीम में एसओ बनबसा इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर साइबर सेल हरपाल सिंह, एसआइ गोविंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सद्दाम हुसैन व भुवन पांडेय शामिल रहे।ऐसे देता था घटना को अंजाम: आरोपी युवक स्थानीय गिरोह टटलू गैंग का सदस्य है। यह गैंग साइबर अपराध फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर के माध्यम से तथा ओएलएक्स, फेसबुक, व्हाट्सअप के माध्यम से आर्मी परसन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वाहन आदि बेचने के नाम पर भोले भाले लोगो को अपने विश्वास में लेकर ठगी करते है। इनके खातों में लाखों रूपयो का लेनदेन होना पाया गया है। यह लोग अपने गैंग को मेवात तथा अलवर राजस्थान से संचालित करते थे तथा छोटे-छोटे गैंग बनाकर यह लोग काम करते है। उक्त अपराधी ओएलएक्स, फर्जी फोन पे, गूगल पे, पेटीएम के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर पैसे को ऑनलाइन बैंक अकाउंट में डालकर निकाल देते थे।

 

Tags: Crime News , Crime News Uttarakhand , Champawat , Uttarakhand , Champawat News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD