Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जल्द होगी 200 बैड क्षमता : डॉ. ऋचा वर्मा

कोविड 19 को लेकर प्रशासन सजग, उठाए जा रहे हैं जरूरी कदम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 30 Apr 2021

Last updated on: Apr 30, 2021, 00:00 IST

जिला अस्पताल कुल्लू में जल्द ही 200 बिस्तर की क्षमता होगी, जिससे कि लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा कुल्लू में ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है जोकि जल्द ही संचालित होगा। इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रहेगी। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने ये बात आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरा कही। उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर जिला प्रशासन सजग है और संक्रमण रोकने के लिए एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कुल्लू में वैष्णो माता मंदिर, पर्वतारोहण संस्थान और रायसन आई अस्पताल तीन नए कोविड केयर सेंटर अधिसूचित कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग किया जाएगा।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में आज तक 5807 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसमें से 5108 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिला में अभी कुल 561 एक्टिव केस हैं। इसमें से कुल्लू अस्पताल में 50 मरीज भर्ती हैं। 2 लोगों को नेरचौक शिफ्ट किया गया है। जिला में अप्रैल महीने में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनको अन्य बीमारियां भी थीं। उन्होंने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना के जो भी नए मामले सामने आ रहे हैं उनमें से अधिकतर लोगों का कुल्लू अस्पताल में इलाज हो रहा है और मरीज ठीक हो रहे हैं।उपायुक्त ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की दो प्रकार से मॉनीटरिंग हो रही है। पंचायत स्तर पर गठित कमेटी द्वारा और प्रशासन द्वारा गठित मेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्थानीय जन प्रतिनिधि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। साथ ही प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग भी करेंगे। उन्होंने लोगों से विशेष तौर पर अपील करते हुए कहा कि शादी समारोह में 20 से ज्यादा लोग किसी भी सूरत में शामिल न हों। अन्यथा प्रशासन मामले पर कड़ी कार्रवाई करेगा।डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि शादी और दाह संस्कार के अलावा किसी भी प्रकार के सामाजिक समारोहों की मनाही है। धार्मिक समारोह, मेलों, रैली, जुलूस, जलसों के आयोजन पर प्रतिबंध है। शादी और दाह संस्कार के लिए पूर्व अनुमति संबंधित एसडीएम से लेना आवश्यक है। इन समारोहों/कार्यक्रम में मात्र 20 लोग ही उपस्थित हो सकते हैं। धाम या सामुदायिक भोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जो लोग इन नियमों को नहीं मानते हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

18 से 45 साल के लोग करें पंजीकरण, जल्द होगा वेक्सीनेशन

प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि 18 से लेकर 44 साल तक के लोगों का वैक्सीनेशन फिल्हाल 1 मई से नहीं किया जाएगा लेकिन इस आयु वर्ग के लोग पंजीकरण अवश्य करवाएं। पंजीकरण के बिना वैक्सीनेशन नहीं होगा। वैक्सीन उपलब्ध होते ही लोगों को टीकाकरण के लिए समय दिया जाएगा। 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन पहले की तरह जारी है। 

 

Tags: DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD