Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सक्षम के सेवा कार्यो की सराहना

सक्षम के सेवा कार्यो को उत्तराखंड में विस्तार के लिए करेंगे सहयोग : मदन कौशिक

 Madan Kaushik, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Haridwar, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 25 Apr 2021

Last updated on: Apr 25, 2021, 00:00 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दयाल सिंह पंवार के निर्देशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.पवन स्थापक के संयोजन और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा. संतोष क्रलेती के संयोजन में विगत मार्च माह से संचालित नेत्र कुम्भ की प्रशंसा करते हुए नेत्र कुम्भ को सक्षम का सफल सेवा मिशन बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर सक्षम के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारीयो ने भेंट की। मदन कौशिक ने कहा कि कुम्भ मेले में विपरीत परिस्थितियों में भी सक्षम ने लगभग 50 हजार तीर्थ यात्रियो, संतजनो और स्थानीय लोगों के नेत्रो की जांच करने के पश्चात लगभग 39 हजार लोगों को नि:शुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की है। यह एक बड़ा सेवा कार्य है। उन्होंने उत्तराखंड में सक्षम संस्था के सेवा कार्यो को स्थायी विस्तार देने के लिए पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक का आभार प्रकट करते हुए सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा.संतोष क्रलेती एवं मुख्य प्रबंधक ललित पंत ने कहा कि सक्षम देश भर में दिव्यागंता निवारण के क्षेत्र में काम कर रहा है। जिसमें हरिद्वार नेत्र कुम्भ एक छोटा सा प्रयास रहा। जिसके आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने बडा सहयोग प्रदान किया। इसके लिए संस्था शासन, प्रशासन और सहयोगी संस्थाओ का आभार प्रकट करती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से भेंट करने वालो में सक्षम के पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख अनंत प्रकाश मेहरा सक्षम के कार्यकर्ता आयुष हरबोला, राजेश, गोपाल एवं शिवा आदि भी शामिल रहे।

 

Tags: Madan Kaushik , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Haridwar , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD