Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिलों को कोविड जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala, Rakesh Prajapati, Dr. Rajiv Saizal, Kishan Kapoor,Amitabh Awasthi, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Apr 2021

Last updated on: Apr 26, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश में कोविड-19 मामलों में तीव्र वृद्धि से उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत आज यहां से वर्चुअल माध्यम से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यां व चिकित्सा अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय माईक्रो कन्टेन्मेंट जोन के माध्यम से प्रभावी निगरानी कर कोविड मामलों की टैस्टिंग, टेसिंग और ट्रीटमेंट अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने उपायुक्तों को अपने जिलों में कोविड जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम बर्बादी हो क्योंकि देश और प्रदेश को इसकी बहुत आवश्यकता है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की क्षमता में तीन हजार तक वृद्धि करने के लक्ष्य को लगभग पूरा कर चुकी है और किसी भी आपातकालीन स्थिति का सामना करने के लिए बिस्तरों की क्षमता को पांच हजार तक बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार ने एहतियाती तौर पर अतिरिक्त तीन हजार डी-टाईप आक्सीजन सिलेण्डरों का भण्डारण किया है ताकि खाली सिलेण्डरों की कोई कमी न हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के साथ प्रभावी सम्पर्क सुनिश्चित करना चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कर सकें। वरिष्ठ चिकित्सकों को कोविड वार्डां का नियमित दौरा कर मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि होम आइसोलेशन प्रणाली को सुदृढ़ बनाना चाहिए और आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला मण्डलों और युवक मण्डलों को होम क्वारंटीन में रखे गए कोविड मरीजों के परिजनों के साथ सम्पर्क में रहने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों पर निगरानी रखने का अनुरोध किया। उन्होंने इन प्रतिनिधियों को बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने आइजीएमसी शिमला, डा. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा और नेर चैक के कोविड-19 वार्डों में कार्यरत चिकित्सकों, नर्सों, वार्ड ब्याज और स्वच्छता कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कोविड वार्डों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने में निःस्वार्थ सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में अब तक 15.21 लाख खुराकं दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान को गति देने के प्रयास किए जाने चाहिए। राज्य में मामलों की रिकवरी दर 83 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। मरीजों को समय पर उपचार प्रदान कर मृत्यु दर कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष विभाग के चिकित्सकों, नर्सों और अन्य पेरामेडिकल स्टाॅफ को स्वास्थ्य विभाग के साथ कार्य करना चाहिए क्योंकि वे दवाओं की आधुनिक प्रणाली से प्रशिक्षित हैं।मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि होम आइसोलेशन के मामलों की निगरानी करना महत्त्वपूर्ण है ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए समुदाय की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में आक्सीजनयुक्त सुविधा वाले बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, मिशन निदेशक एनएचएम हिमाचल प्रदेश डा. निपुण जिंदल, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. बी.बी. कटोच और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala , Rakesh Prajapati , Dr. Rajiv Saizal , Kishan Kapoor , Amitabh Awasthi , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD