Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संत निरंकारी मिशन की ओर से दिल्ली में 1000 से अधिक बैड का कोविड-19 ट्रीटमेंट सैंटर मानवता के लिए समर्पित

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Satyendra Jain, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की ओर से बुराड़ी रोड, दिल्ली में स्थित ग्राउंड नं. 8 के विशाल सत्संग भवन में कोविड-19 महामारी से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए 1000 से भी अधिक बैड का ‘कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर’ पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ दिल्ली सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के सहयोग से इस ट्रीटमेंट सेंटर में बैड इत्यदि व मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था संत निरंकारी मिशन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।इस सन्दर्भ में दिल्ली सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येन्द्र जैन जी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं संत निरंकारी मंडल के सैक्रेटरी श्री जोगिंदर सुखीजा जी के साथ इस स्थान का निरिक्षण किया और अपनी सन्तुष्टी प्रकट करते हुए इस स्थान पर संत निरंकारी मिशन की ओर से कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर बनाने की अनुमति भी प्रदान की। स्वास्थ्य मंत्री ने मिशन की ओर से की गई इस पहल के लिए सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का हृदय से धन्यवाद किया।इसके अलावा भारत के सभी सत्संग भवनों को कोविड वैक्सिनेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया गया था। जिसकी मंजूरी के उपरांत भारत के सैंकड़ों निरंकारी सत्संग भवन कोविड-19 के टीकाकरण सैंटर में परिवर्तित हो चुके हैं। कई निरंकारी भवनों को ‘कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर’  में परिवर्तित किया जा रहा है, जैसे- उधमपुर, मुंबई इत्यादि। साथ ही साथ संत निरंकारी मिशन के कई सत्संग भवन काफ़ी समय से क्वारंटाईन सेंटर के रुप में, सम्बन्धित प्रशासनों को उपलब्ध कराये गए हैं।उल्लेखनीय है कि भारत में कोविड-19 के आरंभ से ही संत निरंकारी मिशन की ओर से राशन-लंगर बाँटने से लेकर आर्थिक रूप में केन्द्र तथा कई राज्य सरकारों के आपातकालीन निधी कोषों में धनराशि जमा की गई तथा पीपीई किट्स, मास्क इत्यादि साधन उपलब्ध कराये गए और देशभर में लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।मिशन की इन सभी गतिविधियों में संत निरंकारी मिशन की मानवता को समर्पित विचारधारा  की झलक प्रतिबिंबित होती है और इस कार्य की हर स्तर पर सराहना भी हो रही है।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Satyendra Jain , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD