Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू के एमबीए के विद्यार्थी ने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन वर्ल्ड कप में दो पदक जीते

इससे पहले भी एलपीयू के इस छात्र के नाम कई शानदार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विजयी रिकॉर्ड है

 Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Apr 2021

Last updated on: Apr 21, 2021, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के छात्र गुरप्रीत सिंह ने कुछ दिनों पहले नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में अपनी निशानेबाजी का लोहा मनवाया है। उन्होंने दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (मिश्रित टीम) और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (पुरुष टीम) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शूटिंग निपुणता का प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीते हैं। इस चैम्पियनशिप से पहले, उनके नाम पर कई अन्य शानदार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विजेता रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।आई एस एस एफ विश्व कप को अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिताओं के लिए योग्यता के लिए एक सुयोग्य  प्रणाली प्रदान करने के लिए रखा गया है।भारतीय सेना में कार्यरत गुरप्रीत सिंह डिस्टेंस एजुकेशन मोड (एलपीयू डीई) के माध्यम से एलपीयू से एमबीए कर रहे हैं। विजेता को बधाई देते हुए, एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने भी गुरप्रीत को मौका मिलने पर ओलंपिक में अपने शूटिंग कौशल को सिद्ध कर दिखाने के लिए कहा।गौरतलब है कि एलपीयू विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को छात्रवृत्ति प्रदान करता है ताकि वे अपने जुनून को आगे  बढ़ाने के साथ-साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता भी बढ़ा सकें।उल्लेखनीय है कि पहले से ही अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन, गुरप्रीत को दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित 52वीं आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 25 माउंट मानक पिस्टल व्यक्तिगत प्रतियोगिता (पुरुष) से अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त है। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में 7वां स्थान हासिल किया। गेम्स रिकॉर्ड के साथ  25 मीटर और 10 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक (2010), दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता; 2014 एशियाई खेलों (इंचियोन) के दौरान 25 मीटर सेंटर फायर  पिस्टल पुरुषों की टीम स्पर्धा में रजत पदक; और, इस तरह उन्हें कई अन्य पदक और प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त हैं ।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD