Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉक्टर्स पीपीई किट में नियमित कोविड वार्ड का दौरा कर रहे हैं : सिसोदिया

 Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield,Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Stay Home Stay Safe, Stay Home, Social Distancing, Corona virus threat, Coronavirus Vaccine, Covid-19 situation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2021

Last updated on: Apr 20, 2021, 00:00 IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजधानी में कोविड -19 भय और घबराहट स्थिति के बीच डॉक्टर नियमित रूप से पीपीई किट पहने हुए शहर भर के अस्पतालों में समर्पित वाडरें का दौरा कर रहे हैं। सिसोदिया की टिप्पणी के बाद कई सरकारी अस्पतालों में कुप्रबंधन की शिकायतें सामने आईं, जिनमें बिस्तरों की कमी और डॉक्टर का वाडरें में दौरा नहीं करना शामिल था। सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए निदेशक और स्वास्थ्य कर्मचारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। डॉक्टर पीपीई किट पहन कर सभी अस्पतालों में नियमित रूप से कोविड -19 वाडरें का दौरा कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने शिकायत करना शुरू कर दिया है कि डॉक्टर मरीजों को अटेंड नहीं कर रहे हैं। मैं अनुरोध करूंगा कि लोग दिल्ली के अस्पतालों और डॉक्टरों की खराब छवि नहीं बनाए और न ही घबराएं।" पिछले सप्ताह दिल्ली के कोविड -19 प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद सिसोदिया की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। वह स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ शहर के स्वास्थ्य प्रबंधन को बेहतर बनाने के प्रयास में ज्यादा से ज्यादा सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में बिस्तरों की संख्या 6 हजार से बढ़कर 19 हजार हो गई है। अगले दो या तीन दिनों में अतिरिक्त 2,700 बिस्तर और जोड़े जाएंगे। एक दिन बाद उन्होंने दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा की ,जो सोमवार रात 10 बजे शुरु हुआ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शहर के लोगों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने और कोविड चेन को तोड़ने में मदद करने का आग्रह किया। सोमवार को राजधानी में कोविड -19 की वजह से 24 मौते हुईं, जो पिछले साल महामारी के बाद से ज्यादा थी। वहीं 26.12 प्रतिशत पॉजिटिव रेट के साथ 23,686 नए मामले की सामने आए।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Social Distancing , Corona virus threat , Coronavirus Vaccine , Covid-19 situation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD