Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों की स्वास्थ्य मापदण्डों के अनुसार नियमित निगरानी की जाए : जय राम ठाकुर

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dr. Rajiv Saizal, Suresh Kashyap, Dr. R.K. Pruthi, Paramjit Singh Pammi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नालागढ़ (सोलन) , 17 Apr 2021

Last updated on: Apr 17, 2021, 00:00 IST

राज्य में होम आईसोलेशन तंत्र को सुदृढ़ करने के अलावा कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए परीक्षण संख्या बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज सोलन जिला के नालागढ़ में सिरमौर जिला की कोविड-19 की वर्चुअली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत से अधिक कोविड-19 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। इसलिए होम आईसोलेशन तंत्र को सुदृढ़ करने पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार चिकित्सकों को भी होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों का उचित उपचार और नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन के अन्तर्गत घरों में रहने वाले मरीजों की स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य मापदण्ड के अनुसार नियमित निगरानी करनी चाहिए। पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी होम आईसोलेशन के अन्तर्गत रहने वाले मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखनी चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि काला अम्ब और पांवटा साहिब क्षेत्रों के उद्योगपत्तियों को उनकी इकाइयों में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पाजीटिव मरीजों के सम्पर्कों का पता लगाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में कोविड-19 मरीजों का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में आक्सीजनयुक्त बिस्तरों की क्षमता को भी बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नो मास्क, नो सर्विस नीति का कड़ाई से पालन करना चाहिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को विवाह समारोह जैसे सामाजिक कार्यों के लिए निर्धारित अधिकतम सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को मामलों के बढ़ने की स्थिति में आवश्यक मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को फेस मास्क और हैड सेनेटाईजर का प्रयोग करने और सार्वजनिक स्थानों में भीड़-भाड़ से बचने के लिए पे्ररित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन्दिरों और अन्य धार्मिक स्थानों पर भी श्रद्धालुओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का प्रभावी कार्यान्यवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों की स्वास्थ्य मापदण्डों के अनुसार जांच के लिए वरिष्ठ चिकित्सकों को भी नियमित रूप से जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को उनकी बीमारी और दवा के बारे में उचित परामर्श दिया जाना चाहिए। पुलिस को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करें।स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि टीकाकरण की गति को बढ़ाना होगा क्योंकि यही इस वायरस से स्वयं को बचाने का एक प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी अस्पतालों में पर्याप्त डाक्टर, पैरा मैडिकल स्टाफ और उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दवाइयों और अन्य उपकरणों का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी निजी अस्पतालों को आवश्यकता पड़ने पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेवाएं देने के लिए तैयार रहने को कहा जाना चाहिए।उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने नाहन से वर्चुअली बैठक में भाग लेते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कुल 598 सक्रिय मामलों में से लगभग 500 मामले औद्योगिक क्षेत्र काला अम्ब और पांवटा साहिब से हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से लगभग 580 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मामलों की संख्या बढ़ना चिन्ता का एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रसार को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक व शिक्षित करने के लिए जिला में प्रभावी आईईसी अभियान शुरू किया गया है।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, सांसद व राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जल प्रबन्धन बोर्ड के अध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, उपायुक्त सोलन के.सी. चमन भी इस अवसर पर नालागढ़ में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr. Rajiv Saizal , Suresh Kashyap , Dr. R.K. Pruthi , Paramjit Singh Pammi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD