Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

पंजाब की मंडियों में अब तक पहुँचे गेहूँ की 86 प्रतिशत खरीद हुई, संगरूर सबसे आगे

मंडी बोर्ड के सचिव ने शहीद भगत सिंह नगर जिले की मंडियों में खरीद कार्यों का लिया जायज़ा, राहों, नवांशहर और बलाचौर की मंडियों का दौरा

 Secretary Mandi Board, Director Food & Civil Supplies,  Ravi Bhagat, Punjab Admin,Rahon, Nawanshahr, Balachahur, SBS Nagar, Rajneesh Rajput, DFSC Rakesh Bhaskar, Swarn Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 17 Apr 2021

Last updated on: Apr 17, 2021, 00:00 IST

कोरोना महामारी के समय में चुनौतीपूर्ण कार्य के बावजूद राज्य में केवल एक सप्ताह पहले 10 अप्रैल से शुरू हुए गेहूँ के खरीद सीजन दौरान अब तक अनाज मंडियों में 29.65 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की आमद हुई है जिसमें से 25.61 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है जो कि 86.37 प्रतिशत बनता है।गेहूँ के चल रहे खरीद कार्यों और मंडियों में सभी पक्षों की सुविधा के लिए किये गए प्रबंधों पर संतोष प्रकट करते हुए मंडी बोर्ड के सचिव और खाद्य एवं सिविल सप्लाईज़ के डायरैक्टर रवि भगत ने बताया कि अब तक गेहूँ की हुई आमद में संगरूर ज़िला अग्रणी है जहाँ मंडियों में 4.76 लाख मीट्रिक टन फ़सल पहुँची है। इसके बाद सबसे अधिक पटियाला और मानसा में क्रमवार 3.87 लाख मीट्रिक टन और 2.32 लाख मीट्रिक टन आमद हुई है। उन्होंने बताया कि रबी मंडीकरण के चल रहे सीजन दौरान 130 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद करने का लक्ष्य निश्चित किया गया है।उन्होंने खुलासा किया कि कोविड-19 के मद्देनज़र मंडियों में पड़ाअवार गेहूँ लाने के लिए मंडी बोर्ड और अलग-अलग मार्केट कमेटियों के द्वारा किसानों को 5.74 लाख पास जारी किये जा चुके हैं।फ़सल की अदायगी में देरी के कारण किसानों को पेश समस्याओं बारे श्री भगत ने बताया कि इस सीजन से पहली बार सीधी अदायगी की प्रणाली शुरू की गई है। 

उन्होंने कहा कि कई तकनीकी कारणों के चलते शुरुआती तौर पर कुछ समस्याएँ आ रही हैं जिनको खाद्य एवं सिविल सप्लाईज़ विभाग की तरफ से पहल के आधार पर हल किया जा रहा है जिससे इस प्रणाली को सुचारू बनाने के साथ-साथ किसानों की समय पर अदायगी को भी यकीनी बनाया जा सके।मंडी बोर्ड के सचिव ने आज गेहूँ की खरीद कार्यों का जायज़ा लेने के लिए शहीद भगत सिंह नगर जिले का दौरा किया।राहों, नवांशहर और बलाचौर की मंडियों में सम्बन्धित पक्षां के साथ बातचीत के दौरान सचिव ने स्पष्ट किया कि बारदाने की कोई कमी नहीं है और राज्य के पास उचित मात्रा में बारदाना मौजूद है और इस सम्बन्धी चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों का सख़्ती के साथ पालन की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए श्री भगत ने सभी पक्षों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए ज़रुरी सुरक्षा उपायों पर अमल करने की अपील की है।रवि भगत ने बताया कि मंडी बोर्ड ने कोविड सम्बन्धी सुरक्षा उपायों के सख्ती के साथ पालन को यकीनी बनाने के लिए अपने 5600 अधिकारियों /कर्मचारियों को 10,000 मास्क (एन-95) और सैनीटाईज़रों की 10,000 बोतलें मुहैया करवाई हैं जिससे कोविड महामारी के मद्देनज़र गेहूँ की निर्विघ्न खरीद यकीनी बनाई जा सके। इसके अलावा मंडी बोर्ड ने खरीद केन्द्रों पर अपनी फ़सल लेकर पहुँचने वाले किसानों को मुहैया करवाने के लिए एक लाख मास्क और 35,000 लीटर सैनीटाईज़र का भी इंतज़ाम किया है।

 

Tags: Secretary Mandi Board , Director Food & Civil Supplies , Ravi Bhagat , Punjab Admin , Rahon , Nawanshahr , Balachahur , SBS Nagar , Rajneesh Rajput , DFSC Rakesh Bhaskar , Swarn Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD