Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मंडी बोर्ड के सचिव द्वारा मोहाली और रूपनगर जि़लों की मंडियों का दौरा

खरड़, कुराली, रूपनगर और श्री चमकौर साहिब मंडियों का दौरा करके खऱीद कार्यों का लिया जायज़ा

Rupnagar, Sri Chamkaur Sahib, Secretary Punjab Mandi Board, Director Food and Civil Supplies, Ravi Bhagat, Punjab Admin, Kharar, Kurali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2021

Last updated on: Apr 16, 2021, 00:00 IST

राज्य की मंडियों में गेहूँ की निर्विघ्न खऱीद को यकीनी बनाने के लिए मंडी बोर्ड के सचिव और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के डायरैक्टर रवि भगत ने आज मोहाली और रूपनगर जि़लों की मंडियों का दौरा करके किसानों, आढतियों और अन्य हिस्सेदारों से खऱीद सम्बन्धी बातचीत की।श्री भगत ने आज खरड़, कुराली, रूपनगर और श्री चमकौर साहिब की मंडियों का दौरा करके प्रबंधों का जायज़ा लिया। अपने दौरे के मौके पर सचिव ने मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा किसानों और आढतियों के साथ बातचीत करके मंडियों में चल रहे निर्विघ्न खऱीद कार्यों पर तसल्ली ज़ाहिर की। उन्होंने भरोसा दिया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खऱीदने के लिए वचनबद्ध है।मंडी बोर्ड के सचिव ने आगे बताया कि कोविड के मद्देनजऱ इस बार मंडियों की संख्या दोगुनी करके राज्य में लगभग 4000 मंडियां बनाई गई हैं, जिससे किसानों को फ़सल लाने के लिए किसी भी तरह की मुश्किल पेश न आए। उन्होंने बताया कि गेहूँ की चरणबद्ध खऱीद के मद्देनजऱ किसानों को आढतियों के द्वारा अब तक 5.74 लाख पास जारी किए जा चुके हैं। सचिव ने बताया कि मौजूदा खऱीद सीज़न के दौरान 130 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खऱीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कोरोना वायरस के मद्देनजऱ उठाए जा रहे एहतियादी कदमों के बारे में विस्तार से बताते हुए सचिव ने कहा कि राज्य के सभी खऱीद केन्द्रों में उचित मात्रा में मास्क, सैनीटाईजऱ के अलावा हाथ धोने के लिए उचित सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। स्वास्थ्य प्रोटोकॉल ख़ास तौर पर सामाजिक दूरी की सख़्ती से पालना की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए श्री भगत ने सभी पक्षों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इसको अपनाने की अपील की।श्री भगत ने आढतियों को बारदाने की जमाखोरी न करने की अपील की है, क्योंकि इससे किसानों के मन में गलत धारणाएं पैदा होती हैं।गेहूँ का एक-एक दाना खऱीदने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की वचनबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि गेहूँ के खऱीद कार्य 30 मई तक जारी रहेंगे, जिससे किसान बिना किसी दिक्कत के अपनी उपज मंडियों में ला सकें।श्री भगत ने बताया कि यदि किसी पक्ष को खऱीद कार्यों से सम्बन्धित कोई भी मुश्किल पेश आती है तो वह सम्बन्धित मार्केट कमेटियों और मंडी बोर्ड के मोहाली स्थित हैडक्वाटर में शिकायतों के निवारण करने के लिए स्थापित किए गए स्टेट कंट्रोल रूम से संपर्क कायम कर सकता है।

 

Tags: Rupnagar , Sri Chamkaur Sahib , Secretary Punjab Mandi Board , Director Food and Civil Supplies , Ravi Bhagat , Punjab Admin , Kharar , Kurali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD