Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी चिंता न करें, चुनाव आयोग आपका साथ देगा : जी. किशन रेड्डी इतिहास बनाना चाहता हूं, जनहित में जमीन देने वालों के सम्मान में बनेगी 'कृतज्ञता की दीवार' : डीके शिवकुमार अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु भजनलाल शर्मा ने एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए उपायों की शुरुआत की 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम नरेंद्र मोदी सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. जितेंद्र सिंह भविष्य में सटीक चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हैं सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर विधायक कुलवंत सिंह ने 48.50 लाख रुपये की लागत से सुहाना कैनाल वाटर राइजिंग मेन परियोजना का कार्य शुरू करवाया भाजपा के प्रयास रंग लाने की ओर : चंडीगढ़ में एमबीबीएस व पीजी की 50-50 नई सीटों की उम्मीद जगी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण : आशिका जैन ने वार्डों में मतदाताओं से की बातचीत, फ़ार्म किए वितरित पंजाब खाद्य आयोग ने एनएफएसए मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने के लिए एआई सेशन आयोजित किया पंजाब पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, बेलगाम उधारी राज्य के भविष्य के लिए खतरा : केवल सिंह ढिल्लों सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने जीएमसीएच-32, चंडीगढ़ में वयस्क एवं वरिष्ठ नागरिक टीकाकरण क्लिनिक का उद्घाटन किया राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में नशा विरोधी जन आंदोलन का किया आह्वान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर-25 में एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान जारी

 

एसडीएम खरड़ गुरमीत सिंह ने साइबर-फिजिकल सिस्टम (सीपीएस) लैब का उद्घाटन किया

सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, खूनी माजरा में आईआईटी रोपड़ के सहयोग से सीपीएस लैब का उद्घाटन

SDM Gurmeet Singh, Kharar, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates, Government Polytechnic College Khuni Majra, Cyber Physical Systems Lab, CPS Lab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

खरड़ , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 08:41 IST

विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, खूनी माजरा में प्रिंसिपल रक्षा किरण के प्रयासों तथा आईआईटी रोपड़ के सहयोग से स्थापित साइबर-फिजिकल सिस्टम (सीपीएस) लैब का उद्घाटन एसडीएम खरड़ श्री गुरमीत सिंह ने किया। यह प्रयोगशाला तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, पंजाब द्वारा तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।

इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सीपीएस लैब विद्यार्थियों को नई तकनीकों, ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), रोबोटिक्स तथा इंडस्ट्री 4.0 से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला मृदा परीक्षण तथा पर्यावरण पूर्वानुमान से संबंधित आंकड़ों के संग्रह एवं विश्लेषण में भी सहायक होगी। उन्होंने कॉलेज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों को रोजगार तथा आधुनिक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल रविंदर सिंह वालिया तथा आईआईटी रोपड़ के अदित्य मदान ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीपीएस लैब इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल में वृद्धि होगी तथा वे उभरती हुई तकनीकों से अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ सकेंगे।

कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल ने बताया कि आईआईटी रोपड़ के श्री अदित्य मदान, मुख्य साझेदारी अधिकारी; सुश्री अखिला अनिल, डिप्टी मैनेजर (स्किल्स एंड पार्टनरशिप्स); श्री अंकित शर्मा, यंग प्रोफेशनल (स्किल्स एंड पार्टनरशिप्स) तथा उनकी टीम ने सीपीएस लैब की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

उन्होंने प्रयोगशाला के उद्देश्यों तथा विद्यार्थियों को इससे मिलने वाले शिक्षण एवं प्रशिक्षण के अवसरों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर हरप्रीत कौर, विभागाध्यक्ष (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी); कविता मोंगा, विभागाध्यक्ष (एप्लाइड साइंस); संजीव जिंदल, विभागाध्यक्ष (मैकेनिकल इंजीनियरिंग); कॉलेज के अध्यापक, स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: SDM Gurmeet Singh , Kharar , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates , Government Polytechnic College Khuni Majra , Cyber Physical Systems Lab , CPS Lab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD