Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

आप शासन में रूपनगर बना 'अवैध खनन की राजधानी': केवल सिंह ढिल्लों

झूठा बदलाव, खाली खजाना: ढिल्लों ने पंजाब में आप सरकार के रिपोर्ट कार्ड की खोली पोल

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Dr Subhash Sharma, Rupnagar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रोपड़ , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 16:47 IST

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में रोपड़ में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता मिलनी ने विशाल जनसभा का रूप ले लिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'बदलाव' के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने पंजाब को खुशहाल बनाने के बजाय कंगाली, अराजकता और बदहाल व्यवस्था की ओर धकेल दिया है। 

उन्होंने कहा कि रोपड़ सहित पूरे पंजाब की जनता आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि रोपड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि पंजाब में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनने जा रही है।

ढिल्लों ने कहा कि पंजाब आज अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है और 'आप' का झूठा बदलाव राज्य के लोगों को बहुत महंगा पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य पर कर्ज का बोझ 2.82 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अरविंद केजरीवाल की "तीन महीने में नशा खत्म करने" की गारंटी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान पूरी तरह विफल साबित हुआ है और पंजाब का युवा आज भी प्रतिदिन नशे की भेंट चढ़ रहा है। कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में दिन-दहाड़े फिरौती, हत्याएं, तलवारों से हमले और लूटपाट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिदिन 9 से 10 बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री छुट्टियां मनाने चले गए हैं। इसके विपरीत उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरवाद का प्रभावी ढंग से सफाया करके दिखाया है।

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मूंग की खरीद के बड़े-बड़े दावे करने वाली पंजाब सरकार मंडियों में पड़ी मूंग की खरीद तक नहीं कर सकी। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सभी फसलों पर एमएसपी मिल रही है और पंजाब को भी फसली विविधीकरण की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

सरकारी कर्मचारियों के मुद्दे पर ढिल्लों ने कहा कि 'आप' सरकार बनने पर सबसे अधिक खुशी कर्मचारियों को हुई थी, लेकिन आज डीसी कार्यालयों, सेवा केंद्रों, शिक्षकों तथा बिजली कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने से भी बच रही है, जबकि भाजपा शासित राज्य 60 प्रतिशत डीए दे रहे हैं।

महिलाओं से किए गए वादों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 1000 रुपये प्रति माह देने का वादा पहले 18 वर्ष की शर्त लगाकर और फिर पंजीकरण के नाम पर लगातार टाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित हरियाणा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में महिलाओं की योजनाओं को बिना देरी लागू किया गया।

रोपड़ में अवैध खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए ढिल्लों ने कहा कि अब रोपड़ को "कैपिटल ऑफ माइनिंग" कहा जाने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन के 150 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने खनन से 20 हजार करोड़ रुपये की आय का दावा किया था, जबकि सरकार को केवल लगभग 600 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए। उन्होंने पूछा कि शेष 19,400 करोड़ रुपये कहां गए और आरोप लगाया कि "दिल्ली के हारे हुए घोटालेबाज पंजाब की रेत भी खा गए।"

भाजपा के विकास विजन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि विकास करने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी तेजी से बढ़ रही है तथा हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट और औद्योगिक ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित 22 राज्यों में तेज़ी से विकास हो रहा है, जबकि पंजाब पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के विकास के लिए 4.13 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं और भाजपा पंजाब को फिर से देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव अब अधिक दूर नहीं हैं, इसलिए प्रत्येक गांव, गली और घर तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की सभी समस्याओं का स्थायी समाधान केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है और जनता अब 'झूठे बदलाव' से निराश होकर राज्य में भाजपा को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर परमिंदर सिंह बराड़, सुभाष शर्मा तथा अजय वीर सिंह लालपुरा सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Dr Subhash Sharma , Rupnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD