Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्री चमकौर साहिब में श्री गुरु गोबिन्द सिंह स्किल इंस्टीट्यूट का निर्माण शुरू

97 करोड़ रुपए की लागत से 42 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा पहले पड़ाव का निर्माण

  Skill University at Sri Chamkaur Sahib, Sri Chamkaur Sahib, Skill University, Sri Guru Gobind Singh Skill Institute, Charanjit Singh Channi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री चमकौर साहिब , 10 Apr 2021

Last updated on: Apr 10, 2021, 00:00 IST

श्री चमकौर साहिब में स्किल यूनिवर्सिटी के निर्माण से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का स्वपनमयी प्रोजैक्ट जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ जारी एक प्रैस बयान में पंजाब के तकनीकी शिक्षा और रोजग़ार सृजन मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के पहले पड़ाव के अंतर्गत श्री चमकौर साहिब में श्री गुरु गोबिन्द सिंह स्किल इंस्टीट्यूट के निर्माण का कार्य धार्मिक अरदास के बाद कल शुरू हो गया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वैश्विक दर्जे की स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की ओर पहला कदम है, जिससे पंजाब के नौजवानों के कौशल को निखारने और उनको उद्योग की माँगों के अनुसार रोजग़ार के योग्य बनाने में मदद मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि स्किल इंस्टीट्यूट के पहले पड़ाव के निर्माण कार्यों की कुल लागत 97 करोड़ रुपए है जो अलॉट हो गए हैं। श्री चन्नी ने कहा कि यह फंड आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग की देख-रेख अधीन मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य पंजाब के लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाया जा रहा है और पहले पड़ाव का निर्माण 42 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा।श्री चन्नी ने कहा कि उनको उम्मीद है कि यह स्किल इंस्टीट्यूट, जिसको वैश्विक दर्जे की स्किल यूनिवर्सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा, के बनने से इस क्षेत्र के नौजवानों ख़ासकर ऐतिहासिक कस्बे श्री चमकौर साहिब के रहने वालों के लिए और ज्य़ादा मौके पैदा होंगे, जिससे नौजवानों को अपने कौशल को निखारने और सूचना प्रौद्यौगिकी पर आधारित इस माहौल में रोजग़ार के और ज्य़ादा मौके हासिल होंगे।प्रोजैक्ट इंचार्ज सब डिविजऩल अधिकारी राजीव अरोड़ा ने बताया कि पहले पड़ाव के अधीन कुल 4.23 लाख वर्ग फुट क्षेत्र कवर किया जाएगा और इसमें विभिन्न ब्लॉक जैसे कि अकादमिक, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आई.टी. और साझे संसाधन शामिल होंगे। इसके अलावा इसमें ऑडीटोरियम, पुस्तकालय, खेल स्टेडियम, दुकानों, वर्कशॉप आदि भी शामिल होंगे।  

 

Tags: Skill University at Sri Chamkaur Sahib , Sri Chamkaur Sahib , Skill University , Sri Guru Gobind Singh Skill Institute , Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD