Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव ओइंद में नहरी पानी लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्घाटन

44.83 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट परियोजना से 4500 एकड़ कृषि योग्य भूमि को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Sri Chamkaur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री चमकौर साहिब , 23 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 13:44 IST

पंजाब सरकार द्वारा किसानों की भलाई और कृषि को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री बरिंदर कुमार गोयल ने गांव ओइंद में लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। यह परियोजना श्री चमकौर साहिब तहसील के उन गांवों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो अब तक नहरी पानी से वंचित रहे हैं और जहां भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि श्री चमकौर साहिब एक ऐतिहासिक नगर है और इस क्षेत्र से गुजर रही मुख्य नहरें—सरहिंद नहर और भाखड़ा मेन लाइन नहर—होने के बावजूद कई गांवों को अब तक नहरी पानी की सुविधा नहीं मिल रही थी। इसके कारण छोटे किसान मोटर कनेक्शन न होने की स्थिति में पानी के लिए अन्य जमींदारों पर निर्भर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए और अधिक से अधिक क्षेत्र को नहरी सिंचाई के दायरे में लाने के सरकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए यह लिफ्ट सिंचाई योजना तैयार की गई है, जिसे पूरे राज्य में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। इससे किसानों को आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिल रही है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गांव ओइंद के पास भाखड़ा मेन लाइन नहर के समराला मेजर सिस्टम से पानी को लिफ्ट कर लगभग 900 मिलीमीटर (लगभग 3 फुट) व्यास वाली मुख्य राइजर पाइप के माध्यम से गांव गग्गों में बनाए जाने वाले डी-टैंक तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद चार अलग-अलग वितरण प्रणालियों के जरिए आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 44.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे करीब 4500 एकड़ कृषि योग्य भूमि को नहरी पानी की सुविधा प्राप्त होगी। इस योजना का लाभ श्री चमकौर साहिब, सलोमाजरा, गग्गों, गधराम खुर्द, गधराम कलां, पिप्पलमाजरा, रुड़की, तालापुर, दुग्गरी, कोटली, कमालपुर, रामपुर बेट सहित कई अन्य गांवों को मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से न केवल कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे।

हलका विधायक श्री चमकौर साहिब डॉ. चरनजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का इस विशेष परियोजना के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने समारोह के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता से किए सभी वादे पूरे किए हैं और प्रदेशवासियों को जनकल्याण योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाया है।

इस मौके पर सहायक आयुक्त (ज) एवं एसडीएम श्री चमकौर साहिब प्रदीप सिंह बैंस, डीएसपी मनजीत सिंह औलख, एस.ई. गगनदीप सिंह गिल, एक्सियन गुरशरण सिंह विर्क, एसडीओ कुलविंदर सिंह, प्रो. बीरदविंदर सिंह बल्लां, एनपी राणा, सिकंदर सिंह सहेड़ी, अमनदीप सिंह मांगट, हरनेक सिंह भूरा, जगदेव भटोआ, अमृतपाल कौर नागरा, जगतार सिंह घड़ुआं सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Sri Chamkaur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD