Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विहिप के केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल कार्यक्रम में संत-महापुरूषों का महासंगम

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने सीएम को सभी पूज्य संतों की ओर से आशीर्वाद स्वरूप रूद्राक्ष का पौधा और श्वेत अंगवस्त्र भेंट किया

 Tirath Singh Rawat, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Rishikesh, Uttarakhand News, Rishikesh News, BJP Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऋषिकेश(उत्तराखण्ड) , 09 Apr 2021

Last updated on: Apr 09, 2021, 00:00 IST

विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के कार्यक्रम में पूरे देश के संत-महापुरूषों का महासंगम आज श्री परमानन्द आश्रम, हरिद्वार में हुआ। इसमें मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री तीरथ सिंह रावत जी और कई पूज्य संतों, आचार्यों- महामण्डलेश्वरों, महंतों और विश्व हिन्दू परिषद् के पदाधिकारियों ने सहभाग कर अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी विचार व्यक्त किये। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी ने सुझाव दिया कि आज आप अपने जन्म दिवस के अवसर पर पूज्य संतों के श्रीचरणों में एक भेंट समर्पित करें कि उत्तराखंड में चारों धाम क्षेत्र के 51 प्रमुख मन्दिरों को श्राइन बोर्ड के अधीन किये जाने वाले फैसले पर पुन: विचार किया जाये। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुये इस पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुये कहा कि उत्तराखंड के प्रमुख 51 मन्दिरों को श्राइन बोर्ड के साथ नहीं जोड़ा जायेगा तथा श्राइन बोर्ड पर भी विचार किया जायेगा। साथ ही मन्दिरों के आचार्यो व पुरोहितों के हक और अधिकारों पर भी ध्यान दिया जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय का सभी पूज्य संतों ने स्वागत किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने माँ गंगा के घटते जलस्तर और कम होते प्रवाह पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि हम सभी को मिलकर इस पर चिंतन करने की जरूरत है ताकि हमारी गंगा हमेशा सदानीरा बनी रहे। 

गंगा जी को स्वच्छ, सदानीरा और प्रदूषण मुक्त रखने के लिये सरकारी प्रयासों के साथ सभी के समन्वित प्रयासों की जरूरत है। स्वामी परमात्मानन्द जी, (आचार्य सभा के महापुरूष) ने मठों और मन्दिरों की समस्याओं से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं अन्य सभी अवगत कराया। उन्होंने तमिलनाडु, आंधप्रदेश और अन्य स्थानों के मन्दिरों का उदाहरण देते हुये कहा कि मठों और मन्दिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर रखा जाना चाहिये। सभी पूज्य संतों ने इस बात का पुरजोर समर्थन किया। स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज ने मन्दिरों, मठों, पुजारियों और आचार्यो की समस्याओं से सभी को अवगत कराया। विश्व हिन्दू परिषद् के सभी पदाधिकारी गण जिसमें विशेष रूप से श्री आलोक कुमार जी, श्री दिनेश जी, श्री मिलिन्द परान्दे, श्री विनायक राव जी, राम जन्म भूमि तीर्थ श्रेत्र ट्रष्ट के महासचिव श्री चंपतराय जी आदि कई महापुरूषों ने समाज को जागृत करने एवं सकारात्मक दिशा देने वाले उद्बोधन दिये तथा अनेक महत्वपूर्ण सूचनायें प्रदान की। इस अवसर पर आचार्य महामण्डलेश्वर, महामण्डलेश्वर गण, अखाड़ों के सचिव गण, भारत के विभिन्न राज्यों से आये पूज्य संतगण, विश्व हिन्दू परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता श्री अशोक तिवारी जी, श्री जीवेश्वर मिश्र जी आदि अनेक विशिष्ट अतिथियों ने सहभाग कर अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी विचार व्यक्त किये। आज का कार्यक्रम सफलतापूर्वक समपन्न हुआ। पूज्य संतों ने विश्व हिन्दू परिषद् के सभी कार्यक्रर्ता और पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

 

Tags: Tirath Singh Rawat , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Rishikesh , Uttarakhand News , Rishikesh News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD