Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बढ़ते कोविड मामलों के बीच सरकार ने स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा फिलहाल स्थगित की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Swarnim Himachal Rath Yatra, Golden Jubilee of Statehood of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Apr 2021

Last updated on: Apr 06, 2021, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के दृष्टिगत राज्य सरकार ने हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल 2021 को आरम्भ होने वाली स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह रथ यात्रा प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जाने समारोहों के उपलक्ष्य में आयोजित की जानी है।यह निर्णय राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में लिया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के आयोजन पर स्थिति सामान्य होने के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह अगले निर्देशों तक विवाह समारोहों में लोगांे की संख्या नियंत्रित करने के लिए इनडोर 50 और आउटडोर अधिकतम 200 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, अंतिम संस्कार में केवल 50 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी।जय राम ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग को सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि कोरोना के मामलों में वृद्धि होने की स्थिति में संक्रमित लोगों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कोरोना रोगियों के लिए बिस्तरों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए राज्य के निजी अस्पतालों से संपर्क करने के लिए भी कहा।उन्होंने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है और प्रदेश में आक्सीजन सिलेंडर, वैक्सीन, पीपीई किट्स, फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर की कोई कमी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि नेर चैक चिकित्सा महाविद्यालय में कोविड रोगियों के लिए अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध करवाए जाएंगे और नाहन चिकित्सा महाविद्यालय में 28 नर्सों के नए बैच को तैनात करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर और नाहन चिकित्सा महाविद्यालयों में भी वैकल्पिक बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में कोविड-19 के लिए टीकाकरण और जांच को अभियान मोड पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों से संपर्क रखने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें  अस्पतालों में चिकित्सा उपचार के लिए सलाह दी जा सके। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों पर लोगों की स्क्रीनिंग पर विशेष बल दिया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय कार्य योजना का सख्ती से क्रियान्वयन किया जाएगा।मुख्य सचिव अनिल खाची ने स्थिति से निपटने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और राज्य सरकार द्वारा जमीनी स्तर तक उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे अवगत करवाया।स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने राज्य में कोरोना स्थिति बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य में कोरोना के 3828 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों और खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के प्रबन्धक निदेशक, डा. निपुण जिंदल व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Swarnim Himachal Rath Yatra , Golden Jubilee of Statehood of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD