Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त ने राज्यपाल से भेंट की

 Bandaru Dattatreya, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Caroline Rowett, British Deputy High Commissioner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Apr 2021

Last updated on: Apr 06, 2021, 00:00 IST

चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट ने आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन शिमला में भेंट की।राज्यपाल ने आपसी सहयोग से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और कहा कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का विशेष रूप से ब्रिटिश इतिहास से गहरा संबंध है। ब्रिटिशकाल की इमारतें और समग्र गठन अभी भी इंग्लैंड के शहर की झलक दिखाता है। उन्होंने कहा कि हम न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान बल्कि शिक्षा, विशेष रूप से परिवहन, अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी विकास, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के कौशल विकास में आपसी सहयोग के साथ काम कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिला सोलन में पर्यटन और आतिथ्य सत्कार तथा सूचना प्रौद्योगिकी के लिए सेंटर आॅफ एक्सीलेंस की आधारशिला रखी है। यह केन्द्र पर्यटन और आतिथ्य सत्कार क्षेत्र के लिए सशक्त और प्रशिक्षित श्रमशक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर आफ एक्सीलंस में एक सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र, पर्यटन और आतिथ्य सत्कार के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस, होटल प्रशिक्षण, शिक्षण स्टाफ आवास, विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और निदेशक के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। 

प्रदेश सरकार को इस तरह के अन्य केन्द्र खोलने के लिए ब्रिटिश सरकार के सहयोग की आवश्यकता होगी।श्री दत्तात्रेय ने ब्रिटिश सरकार के वैश्विक छात्रवृति कार्यक्रम शैवनिंग पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को ब्रिटेन में अध्ययन करने का विशेष अवसर प्रदान करेगा।उन्होंने ब्रिटिश विश्वविद्यालयों और हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों के मध्य स्टडी एक्सचेंज कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया।कैरोलीन रोवेट ने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समन्वय के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की और रूचिकर क्षेत्रों में नवीनतम जानकारी सांझा करने में सभी प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्यपाल को शैवनिंग छात्रवृति कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि ब्रिटेन के किसी भी विश्वविद्यालय में किसी भी विषय में एक साल की मास्टर डिग्री करने के लिए विश्वभर के उत्कृष्ट पेशेवरों को छात्रवृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से वित्तपोषित छात्रवृति प्रदान करता है, जिससे आप अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा जीवन के एक ज्ञानवर्धक अनुभव के लिए केन्द्रित होते हैं।उन्होंने कहा कि इस छात्रवृति कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यक्ति ब्रिटेन में एक वर्ष के लिए अध्ययन कर सकता है और इस दौरान वह व्यवसायिक और शैक्षणिक रूप से विकसित हो सकता है। इसके अतिरिक्त वह ब्रिटेन की संस्कृति को समझ कर ब्रिटेन में सकारात्मक सम्बन्ध स्थापित कर सकता है।इसके उपरान्त, राज्यपाल ने उन्हं हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया।   

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Caroline Rowett , British Deputy High Commissioner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD