Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के 2280 पद भरने सम्बन्धी प्रक्रिया शुरू : रमन बहल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2021

Last updated on: Mar 25, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के 2280 पद भरने सम्बन्धी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पंजाब द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।यह जानकारी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन श्री रमन बहल ने आज यहाँ दी।श्री बहल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की घर-घर रोजग़ार की नीति के अंतर्गत बोर्ड द्वारा जल्द ही लगभग 2280 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।इस भर्ती के अधीन जेल विभाग के काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए वार्डर और मैटर्न के 847 पद, आम लोगों को जल्द न्याय मुहैया करवाने के मकसद से पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में लीगल क्लर्क के लगभग 199 पद, पंजाब में शिक्षा का मानक ऊँचा उठाने के लिए शिक्षा विभाग में 807 लाइब्रेरियन के पद, पंजाब के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में उच्च औद्योगिक उन्नति अफ़सर के 56 पद और ब्लॉक स्तर प्रसार अफ़सर के 61 पद, आबकारी एवं कर निरीक्षक के 51 पद, पंजाब वेयरहाऊसिंग में तकनीकी सहायक के 120 पदों के अलावा सामाजिक सुरक्षा विभाग में सुपरवाइजऱ के 112 पद और मछली पालन अफ़सर के 27 पदों समेत लगभग 2280 पदों की भर्ती सम्बन्धी योग्य उम्मीदवारों से आवेदनों की माँग की जाएगी।बोर्ड के चेयरमैन श्री रमन बहल ने और जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों की भर्ती सम्बन्धी की जाने वाली समूची कार्यवाही को आज अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के समूह सदस्यों द्वारा मंज़ूरी दे दी गई है और अब जल्द ही विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे।श्री बहल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार की निष्पक्ष, पारदर्शिता और घर-घर रोजग़ार की नीति पर पहरा देते हुए बोर्ड द्वारा भर्ती में आधुनिक तकनीक जैसे जैमर, बायोमैट्रिक, वीडियोग्राफी आदि की मदद से परीक्षाओं को पारदर्शिता से पूरा किया जाएगा और भर्ती केवल मैरिट के आधार पर ही की जाएगी।आज की मीटिंग में जसपाल सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह काहलों, रजनीश सहोता, शमशाद अली, रोमिला बांसल, भुपिन्दरपाल सिंह, रविन्दरपाल सिंह, अमरजीत सिंह वालीया, अलता आहलूवालीया, बलकार सिंह सिद्धू, रोहल सिंह सिद्धू और बोर्ड के सचिव श्री अमनदीप बांसल उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Ghar-Ghar Rozgaar program , Punjab Subordinate Services Selection Board , Raman Behl , Jaspal Singh Dhillon , Kuldeep Singh Kahlon , Rajnish Sahota , Shamshad Ali , Romila Bansal , Bhupinderpal Singh , Ravinderpal Singh , Amarjeet Singh Walia , Alta Ahluwalia , Balkar Singh Sidhu , Rohal Singh Sidhu , Amandeep Bansal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD