Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान

 

राही से आगे निकलना आश्चर्यजनक, मनु से मुझे फायदा मिला : चिंकी यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Mar 2021

Last updated on: Mar 24, 2021, 00:00 IST

आईएसएसएफ विश्व कप में महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली चिंकी यादव का कहना है कि उनके लिए राही सरनोबात से आगे निकलना आश्चर्यजनक रहा तथा मनु भाकर से उन्हें फायदा पहुंचा।ओलंपिक कोटा हासिल करने के बावजूद चिंकी इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने को लेकर पूरी आश्वस्त नहीं है, क्योंकि एक वर्ग में एक देश से सिर्फ दो ही निशानेबाजों को शामिल होने की इजाजत है।ऐसे में इस बात चर्चा है कि एशिया खेलों की चैंपियन राही और मनु टोक्यो जा सकती हैं। लेकिन चिंकी ने बुधवार को विश्व कप में जिस तरह इन दोनों निशानेबाजों को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया, उससे उन्होंने ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे विश्वकप मुकाबले में महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में चिंकी ने स्वर्ण, राही ने रजत और मनु ने कांस्य पदक जीता।फाइनल राउंड में चिंकी और राही के बीच कांटे का मुकाबला चला और दोनों ने 32 का स्कोर किया। इसके बाद चिंकी ने शूटऑफ में 4-3 से जीत हासिल की।मैच के बाद चिंकी ने कहा कि कुछ दबाव था, लेकिन वह चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार थी।चिंकी ने कहा, "मुझे अपने प्रतिद्वंद्वी की चिंता नहीं थी लेकिन मेरा ध्यान अपनी खुद की क्षमता पर केंद्रित था जिसने शूटऑफ में मुझे स्वर्ण पदक दिलाया।"चिंकी और राही ने 2019 के पीरियड में टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया था लेकिन ऐसी चर्चा था कि अगर चिंकी प्रदर्शन करने में नाकाम रही तो राही और मनु को ओलंपिक टीम में जगह दी जाएगी।आज की जीत के बाद भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की चयन समिति चिंकी के प्रदर्शन से प्रभावित हुई होगी जो विश्व कप के बाद ओलंपिक के लिए फाइनल टीम चुनने को लेकर बैठक करेगी।चिंकी ने कहा, "मेरा काम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था और मैंने विश्व कप में ऐसा किया। यह अब चयन समिति पर कि वे किसे चुनते हैं। यह मेरा काम नहीं है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और स्वर्ण पदक जीता।"

 

Tags: Sports News , Chinki Yadav , Rahi Sarnobat , Manu Bhaker , Aishwary Pratap Tomar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD