Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

गुणात्मक शिक्षा व अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तकनीकी विश्वविद्यालय : बंडारू दत्तात्रेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Mar 2021

Last updated on: Mar 23, 2021, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के कुलपति प्रोफेसर एसटी बंसल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित काफी टेबल बुक भेंट की। इस काफी टेबल बुक में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद दस वर्षों की विकासात्मक यात्रा के साथ-साथ विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, परिकल्पना और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया गया है।राज्यपाल ने कुलपति के पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश का एक मात्र तकनीकी विश्वविद्यालय है जो शिक्षा के पुनर्विन्यास, गुणात्मक शिक्षा और प्रबंधन पर कार्य कर रहा है। इस छोटी-सी अवधि में विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता और कार्यक्रमों के माध्यम से बहुमूल्य योगदान दिया है। इसके फलस्वरूप विश्वविद्यालय वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने और समाज व अर्थव्यवस्था की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्हांने संतोष व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशिक्षण और अनुसंधान में उच्च मापदंड स्थापित कर रहा है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह काफी टेबल बुक न केवल एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है बल्कि इससे तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रेरणा भी मिलेगी।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Himachal Pradesh Technical University , Hamirpur , Prof. S.P. Bansal , Coffee Table Book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD