Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

भारत बन्द शत प्रतिशत तथा शान्तिपूर्ण रहा - रतनलाल कटारिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला , 20 Sep 2012

Last updated on: Sep 20, 2012, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की जनता का आज के भारत बन्द के अभूतपूर्व योगदान के लिए धन्यवाद करती है। जारी एक प्रैस बयान में हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता रतनलाल कटारिया ने कहा कि जिस प्रकार से राज्य की सभी ट्रांसपोर्ट बोडीज, ट्रक यूनियन, टैम्पू यूनियन व आटो रिक्शा यूनियन के साथ-साथ मार्केट की सभी संस्थानों, सब्जी मंडी एसोसियेसन व व्यापारी वर्ग ने यूपीए सरकार द्वारा 12 सितम्बर को डीजल के दामों में पाच रूपये प्रति लीटर की वृद्धि, गैस सिलेन्डरों की सीमित संख्या तथा 14 सितम्बर को रिटेल सैक्टर में 51 प्रतिशत की विदेशी निवेश की हिस्सेदारी के विरोध में भारी जनसमर्थन दिया है, उसके लिए हम राज्य की जनता के आभारी है। कटारिया ने दावा किया कि राज्य में भारत बन्द शतप्रतिशत तथा शान्तिपूर्ण था। उन्होने बताया कि राज्य में पार्टी के सभी नेताओं ने अपने - अपने स्थानों पर बन्द की अगुवाई की। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं सहित फरीदाबाद में बन्द की अगुवाई की तथा प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस ,यूपीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिस प्रकार पिछले आठ वर्षो से जहां एक ओर देश में रोजाना हजारों लोग मंहगाई से ग्रसित भूख और भ्रष्टाचार के आगे दम तोड़ रहे हैं, देश कहीं पर अकाल, कहीं पर बाढ़ के हालात से जूझ रहा है, पूर्वाेत्तर साम्प्रदायिकता की हिंसा में झुलस रहा हैं। ऐसे में कांग्रेस का आम जनता पर डीजल और रसोईगैस में मूल्यवृद्धि का चाबुक जनता को विद्रोह के लिए उकसाना है। लाखों करोड़ों का घोटाला किए बैठी कांग्रेस सरकार और उसके मंत्रीगण अब जनता के शरीर से आखिरी खून की बूंद भी चूसने पर आमादा है। 

ऐसे में जनता का आक्रोशित होना स्वाभाविक है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे देश से सूपड़ा साफ होना तय है। डीजल के दामों बढ़ौतरी, रसोई गैस के सिलेण्डरों में कटौती तथा विदेशी एफडीआई थोप कर यूपीए सरकार जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। यूपीए सरकार को जनता की भावनाओं से खेलना बंद करना चाहिए। कटारिया ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोहतक में राष्ट्रीय सचिव कै. अभिमन्यु, गुडग़ांव में दिल्ली की पूर्व मेयर आरती मेहरा तथा झज्जर में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में सफल भारत बन्द का आयोजन किया। इनके अतिरिक्त पंचकुला में ज्ञानचन्द गुप्ता, बन्तो कटारिया, कंवरसेन सिंगला, अम्बाला में विधायक अनिल विज, नीता खेड़ा, यमुनानगर में प्रदेश महामन्त्री घनश्यामदास, पूर्व विधायक कंवरपालसिंह, रोजी मलिक, श्यामसिंह राणा, करनाल में पूर्व केन्द्रीय गृहराज्यमन्त्री आईडी स्वामी, पूर्व विधायक शशिपाल मेहता व राकेश कम्बोज, जंगबहादुर चौहान, पानीपत में नीतिसेन भाटिया, संजय भाटिया, भाजयुमों के प्रदेशाध्यक्ष महीपाल ढांडा, सुरेन्द्र अहलावत, कुरूक्षेत्र में कृष्ण बेदी, सोनीपत में राजीव जैन, विधायक कविता जैन, ललित बत्रा, पूर्व सांसद किश्रसिंह सांगवान व धर्मपाल मलिक, मनोज जैन, भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ, ताराचन्द अग्रवाल, जीन्द में ओमप्रकाश पहल, सिरसा में प्रो. गणेशीलाल, गुरूदेव राही, हिसार में प्रो. कृष्णलाल रिणंवा, फतेहाबाद में प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा सुभाष बराला, महेन्द्रगढ में पर्व मन्त्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश चन्द शर्मा, अजीत कलवाड़ी व रोशनलाल, रेवाड़ी में प्रदेश महामन्त्री वीरकुमार व लक्ष्मनसिंह यादव, पलवल में प्रदेश महामन्त्री दीपक मंगला, पूर्व सांसद रामचन्द्र बैन्दा, गिर्राज डागर और मेवात में डॉ. महेन्द्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं की अगुवाई की।

 

Tags: RATTAN LAL KATARIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD