Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्र सैंट्रल सैक्टर स्कीम के अंतर्गत सब्सिडी में तीन गुना विस्तार करे: मोहन लाल सूद

पंजाब अनुसूचित जातियां भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन द्वारा विजय सांपला के साथ मुलाकात

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Mar 2021

Last updated on: Mar 13, 2021, 00:00 IST

पंजाब अनुसूचित जातियां भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन मोहन लाल सूद ने आज केंद्र सरकार से सैंट्रल सैक्टर स्कीम ‘एस सी सब प्लान अधीन विशेष केंद्रीय मदद’ के अंतर्गत अनुसूचित जाति के परिवारों को स्कीम का लाभ लेने में दी जाने वाली सब्सिडी में 3 गुना विस्तार करने की माँग की है।राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला के साथ मुलाकात करने पहुँचे पंजाब अनुसूचित जातियां भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन मोहन लाल सूद ने कहा कि यह सब्सिडी 1999 से 10 हज़ार रुपए चली आ रही है जबकि महँगाई कई गुना बढ़ चुकी है, जिसके मद्देनजऱ इस सब्सिडी में 3 गुना वृद्धि होना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बाकी स्कीमों के अंतर्गत 25 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है, परन्तु सैंट्रल सैक्टर स्कीम ‘एस सी सब प्लान अधीन विशेष केंद्रीय मदद’ के अंतर्गत योग्य अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए सब्सिडी 10 हज़ार रुपए ही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग को इस सम्बन्धी माँग पत्र भेजा जा चुका है, जिस पर गौर करते हुए केंद्र को लोक हित में यह माँगें स्वीकार करनी चाहीए हैं, जिससे योग्य लाभार्थियों को स्व-रोजग़ार स्थापित करने में बड़ी मदद मिल सके।

चेयरमैन मोहन लाल सूद ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला से अपील की कि वह इस मसले को केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के समक्ष उठाने और पंजाब सरकार द्वारा रखी माँगों को मान कर अनुसूचित जाति परिवारों के लिए स्कीम का अधिक से अधिक लाभ यकीनी बनाएं। विजय सांपला ने पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन को भरोसा दिलाया कि वह इस सम्बन्धी जल्द ही अपेक्षित कार्यवाही करेंगे।इस मौके पर मोहन लाल सूद ने बताया कि 1970 में स्थापित हुआ यह निगम अनुसूचित जाति, दिवयांग और सफ़ाई सेवकों के परिवारों को स्व-रोजग़ार की स्थापति के लिए अलग-अलग बैंकों के द्वारा कम ब्याज पर कजऱ् उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम के 50 साल पूरे होने पर पंजाब सरकार द्वारा लाभार्थियों को स्व-रोजग़ार के लिए कुल 10 करोड़ रुपए के कजऱ् मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा कजऱ् माफी स्कीम के अंतर्गत 1200 के करीब लाभार्थियों के 42.41 करोड़ रुपए के कजऱ्े माफ किए गए हैं।मोहन लाल सूद ने बताया कि एक ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लाल लकीर के अंदर रहने वाले निवासियों को मालिकाना हक दिए गए हैं, जिससे उनको अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत कजऱ् लेते समय किसी किस्म की कठिनाई पेश न आए। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा पिछले साल 1.50 करोड़ रुपए की सब्सिडी दिलाई गई थी। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव  के मौके पर निगम द्वारा योग्य लाभार्थियों को विभिन्न कार्यों के लिए 9 करोड़ रुपए के करीब स्व-रोजग़ार के लिए कजऱ् दिलाए गए।

 

Tags: Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes , Mohal Lal Sood , Special Central Assistance to SCSP , Punjab Scheduled Castes Land Development and Finance Corporation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD