Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस विभाग ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 Mar 2021

Last updated on: Mar 09, 2021, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार सायं यहां गेयटी थियेटर में हिमाचल पुलिस विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जो राज्य में पिछले पचास वर्षांे में महिला पुलिस की भूमिका पर केंद्रित था।मुख्य सचिव अनिल खाची ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य में प्रभावी तरीके से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस के अधिकारियों और जवानों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेषकर महिला पुलिस कर्मचारियों को सराहते हुए कहा कि वे पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ अपना उत्तरदायित्व निभा रहीं हैं।उन्होंने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए महिला पुलिस कर्मचारियांे को बधाई दी।अनिल खाची ने मुख्यमंत्री की ओर से पुलिस कल्याण निधि में 1.50 लाख रुपये के अंशदान की घोषणा भी की।मुख्य सचिव ने 50 वर्षों में महिला पुलिस की भूमिका पर राज्य पुलिस विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इस शानदार प्रदर्शन के लिए पुलिस कर्मियों की सराहना की।हिमाचल प्रदेश रीयल एस्टेट रेग्युलेटरी प्राधिकरण के अध्यक्ष डाॅ. श्रीकांत बाल्दी और राज्य पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Anil Khachi , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal , International Women's Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD