Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार द्वारा 12वीं राष्ट्रीय पशुधन एक्सपो चैंपियनशिप ‘पशु पालन में विभिन्नता’ विषय पर करवाई जायेगी

पाँच दिवसीय समागम 20-24 मार्च तक बटाला में करवाया जायेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Feb 2021

Last updated on: Feb 23, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार की तरफ से बटाला में 20-24 मार्च 2021 तक 12वीं नेशनल पशुधन चैंपियनशिप और एक्सपो -2021 करवाया जा रहा है। इस समागम की सफलता के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियों लगाने के लिए आज पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये अतिरिक्त मुख्य सचिव पशु पालन विभाग पंजाब श्री वी.के. जंजूआ ने बताया कि समागम का विषय ‘पशु पालन में विभिन्नता’ होगा।श्री जंजुआ ने बताया कि यह पाँच दिवसीय समागम राज्य सरकार की तरफ से पंजाब, फैडरेशन आफ इंडियन चैंबरज़ आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एफ.आई.सी.सी.आई) पंजाब के सहयोग से करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पशुधन और सहायक धंधों को उत्साहित करके जीडीपी में विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि इस समागम के दौरान किसानों को प्रशिक्षण देने और विभिन्नता के द्वारा आय बढ़ाने के लिए बढ़िया नस्ल की गाओं, भैंसों, भेड़ों, बकरियों, सूअर और मुर्गी पालन के लिए उत्साहित करने की तरफ ध्यान केंद्रित किया जायेगा।पशु पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा जल्दी ही समागम वाली जगह का दौरा करेंगे और सभी सम्बन्धित विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग करेंगे।श्री जंजूआ ने आगे कहा कि इस समारोह में 5 देशों और 25 राज्यों के माहिर और नुमायंदे हिस्सा लेंगे। इसके इलावा पशु पालन, कृषि और खेती उद्योग से सम्बन्धित योजनाएँ, प्राप्तियाँ, उपकरणों और नवीनतम मशीनों को प्रदर्शित करने के लिए 200 प्रदर्शनियां शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह एक्सपो 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित किया जायेगा और इस समागम में 5 लाख लोगों के आने की संभावना है।मीटिंग के दौरान पशु पालन के डायरैक्टर श्री एच.एस काहलों ने सम्बन्धित विभागों की ड्यूटियों के बारे जानकारी दी। मीटिंग में जिला प्रशासन गुरदासपुर के नुमायंदों के इलावा 25 विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Punjab Admin , XII-National Livestock Championship and Expo-2021 , VK Janjua , 12th National Livestock Expo Championship & Expo , Diversification Of Livestock Farming

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD