Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू के पैरा-एथलीट विद्यार्थी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स-2021 में एशियाई रिकॉर्ड बनाया

एलपीयू में फिजिकल एजुकेशन के छात्र, निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया

Listen to this article

5 Dariya News

जालंधर , 18 Feb 2021

Last updated on: Feb 18, 2021, 00:00 IST

दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री -2021 के लिए 12वीं फैज़ा इंटरनेशनल चैंपियनशिप में एशियाई रिकॉर्ड कायम कर एलपीयू के फिजिकल एजुकेशन के छात्र  निषाद कुमार ने भारत का गौरव बढ़ाया। निषाद ने गोल्ड मैडल के लिए सर्वश्रेष्ठ 2.06 मीटर तक जम्प किया , और पुरुषों की उच्च कूद श्रेणी-टी 46/47 में एक नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया। एलपीयू और भारत के होनहार स्टार खिलाड़ी के मुकाबले में थाईलैंड के  चनाबून (1.93 मी) और उजबेकिस्तान के खसानोव (1.90 मी) रहे ।चैंपियनशिप में निषाद के पदकों की शानदार दौड़ के साथ एथलेटिक अभियान को समाप्त करते भारत के उच्च अंक थे। अन्य भारतीय एथलीटों द्वारा चमक-दमक दिखाने के बाद, निषाद से भी उम्मीदें अधिक थीं, और उन्होंने इसे साबित कर दिया।एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने देश और विश्वविद्यालय के लिए गौरव बढ़ाने वाले निषाद को बधाई दी। श्री मित्तल ने साझा किया: “एलपीयू में सभी इस बात से प्रसन्न हैं कि हमारे एथलीट ने वही किया जो उनसे अपेक्षित था। हम उन्हें राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके भविष्य में भी  शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंधित  निषाद 100 % खेल छात्रवृत्ति पर एलपीयू में शारीरिक शिक्षा में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए, एलपीयू ने निषाद को सक्षम बनाया है ताकि वह अपने पढ़ाई और खेल दोनों के जूनून को आगे बढ़ा सकें।निषाद का कहना है: “अपने राष्ट्रीय प्रशिक्षकों  के साथ-साथ, मैं एलपीयू और यहां के प्रशिक्षकों का बहुत शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने मुझे अपने क्षेत्र में परिपूर्ण होने के लिए चुना। मैं एलपीयू प्रबंधन का ऋणी हूं क्योंकि मुझे पढ़ाई और खेल दोनों के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए छात्रवृत्ति प्रद|न की। मैंने चैंपियनशिप  में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, और  मैं बहुत खुश हूं कि मुझे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिला । वास्तव में, मेरी सारी मेहनत एलपीयू  में सिखलाई गई शिक्षा से ही रंग लाई । उन्होंने कहा: "अब, मैं फिर से स्वर्ण जीतना चाहता  हूं और पोस्टपोन हुई टोक्यो (2020) पैरालिंपिक खेलों में भी रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं।" इसके लिए, 21 वर्षीय निषाद ने पहले ही दुबई 2019 वर्ल्ड्स में अपने कांस्य पदक के साथ भारत के लिए एक कोटा बुक किया हुआ है।दुबई के क्राउन प्रिंस (यूएई) के लोकप्रिय नाम पर जानी जाती 'फ़ैज़ा' ’चैंपियनशिप वैश्विक पेरालंपिक खेलों का एक प्रतीक बन गई है। अब यह दुबई गेट के माध्यम से दुनिया तक पहुंचने की ख्वाहिश रखने वाली सभी टीमों के लिए केंद्र बिंदु है।

 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD