Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पुलिस से झड़प के बाद किसानों ने लालकिले पर फहराया अपना झंडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jan 2021

Last updated on: Jan 26, 2021, 00:00 IST

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प होती देखी गई। इस बीच बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी किसान अपनी 'ट्रैक्टर रैली' के दौरान लालकिला पहुंच गए और उन्होंने यहां किसान संगठनों का झंडा फहराया। किसान लालकिले की प्राचीर पर पहुंच गए, जहां पर प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा ध्वज फहराकर देश को संबोधित करते हैं। किसानों ने यहां किसान यूनियनों का झंडा फहराया। इस दौरान पुलिस की ओर से इन्हें रोकने और समझाने की कोशिश भी हुई, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने।इसके साथ ही ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल पर सवार हजारों किसान व्यस्त आईटीओ चौराहे पर पहुंच गए और इंडिया गेट की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच 'बिल्ली-चूहे का खेल' जैसा होते देखा गया।लालकिले पर तैनात पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी करना पड़ा।कुछ युवाओं ने 17वीं सदी के ऐतिहासिक स्थल की प्राचीर पर झंडे गाड़ दिए और एक धार्मिक चिन्ह के साथ भगवा पताका भी लहराया। बाद में इनमें से कुछ किसानों ने और आगे बढ़ते हुए किसान यूनियन का झंडा लगाया, जहां एक बड़ा तिरंगा लहरा रहा था।

कुछ समय बाद सुरक्षाकर्मी किसानों को लालकिले की प्राचीर से हटाने में सफल रहे, जिसके बाद उनकी पुलिस के साथ झड़पें भी हुईं। इस दौरान कई किसान और पुलिसकर्मी घायल हो गए।इसके बाद किसान लालकिला क्षेत्र से निकलकर मध्य दिल्ली की ओर बढ़े।इससे पहले अज्ञात कारणों से मध्य दिल्ली में आईटीओ चौराहे के पास एक युवा किसान की मौत हो गई। साथी किसान मृतक के शव के साथ घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निवासी था।इससे पहले दिन में, मध्य दिल्ली में आईटीओ चौराहे के पास अराजकता फैल गई, क्योंकि सैकड़ों किसानों ने वहां रैली की। घटनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों को भागने पर भी मजबूर कर दिया।अन्य वीडियो क्लिप में किसानों को ट्रैक्टरों के साथ पैदल पुलिसकर्मियों का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा आईटीओ रोड पर खड़ी एक डीटीसी की बस को ट्रैक्टर के साथ धक्का देकर गिराने की कोशिश करते देखा जा सकता है।पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसूगैस के गोले दागे और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, क्योंकि किसान लालकिले और मध्य दिल्ली की ओर बढ़ने के लिए अड़े रहे।बाद में रैपिड एक्शन फोर्स और सीमा सुरक्षा बल को भी आईटीओ चौराहे पर तैनात किया गया।पुलिस के साथ चली खींचतान के बाद किसान दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की ओर बढ़ गए, जहां आम आदमी पार्टी (आप), दिल्ली कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय हैं।

 

Tags: Protest , Agitation , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , Singhu Border , Farmers Stir , Tractor Rally

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD