Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश में हर्षाल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jan 2021

Last updated on: Jan 26, 2021, 00:00 IST

प्रदेश् में 72वां गणतंत्र दिवस आज उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। राज्यस्तरीय समारोह शिमला के रिज पर आयोजित किया गया जबकि ज़िला व उप-मण्डल स्तर पर भी समारोह आयोजित किए गए जिनमें ध्वजारोहण, भव्य मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र बने।राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ऐतिहासिक रिज पर राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने 2 नागा रेजिमेंट के परेड कमांडर केप्टन धीरज सैनी के नेतृत्व में प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली।राज्यपाल की धर्मपत्नी वसंथा बंडारू और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, पूर्व सैनिकों, राज्य पुलिस, गृह रक्षा बल, हिमाचल प्रदेश डाक सेवा और राष्ट्रीय सेवा योजना केडिट की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों की झलक दिखाती झांकियां भी निकाली गईं।सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।नागा रेजमेंट द्वारा प्रस्तुत ड्रिल और पुलिस विभाग के साइबर सेल ने नाटक प्रस्तुत किया जिन्हें जनता ने खूब सराहा।हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया।राज्यपाल ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जनक राज को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में  उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।शहरी विकास मंत्री सुरेश भाजद्वाज, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा, विधायक विनोद कुमार और बलवीर वर्मा, महापौर सत्या कौडल, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, पुलिस व सेना के अधिकारी और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , Republic Day , Republic Day 2021 , Republic Day India , 72nd Republic Day , 26th January , Bharat Mata Ki Jai , Vande Matram , #RepublicDay , #RepublicDay2021 , #RepublicDayIndia , #72ndRepublicDay , #26thJanuary , #BharatMataKiJai , #Vande Matram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD