Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

खादी और ग्रामोद्योग आयोग और जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2021

Last updated on: Jan 19, 2021, 00:00 IST

खादी और ग्रामोद्योग आयोग और जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने आदिवासी छात्रों के लिए खादी वस्त्रों की खरीद के लिए आज दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को लागू करने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग को एक एजेंसी के रूप में जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने अपना भागीदार बनाया है । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नितिन गडकरी और जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।इस अवसर पर श्री गडकरी ने कहा कि मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे एकलव्य आवासीय विद्यालयों में छात्रों के लिए आदिवासी मामलों का मंत्रालय 2020-21 में 14.77 करोड़ रुपये के खादी कपड़े (6 लाख मीटर से अधिक) की खरीद करेगा। उन्होंने कहा कि हर साल एकलव्य स्कूलों की संख्या में वृद्धि के साथ खादी कपड़े की खरीद की मात्रा भी आनुपातिक रूप से बढ़ेगी।

जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत में आदिवासियों के आर्थिक विकास के लिए काम करने वाली जनजातीय मामलों के मंत्रालय की एक एजेंसी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना को लागू करने के लिए एक भागीदार के रूप में शामिल किया जाएगा। एनएसटीएफडीसी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के इच्छुक उद्यमों को खड़ा करने के लिए रियायती ऋण योजनाएं प्रदान करता है। इस प्रकार समझौता ज्ञापन से आदिवासियों को विभिन्न उत्पादन गतिविधियों से जुड़ेगें और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। एनएसटीएफडीसी और केवीआईसी के साथ आने से अनुसूचित जनजातियों के बीच रोजगार सृजन योजना के कवरेज में भी वृद्धि होगी।ये समझौता ज्ञापन प्रधान मंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए आह्वान के अनुरूप हैं क्योंकि इनका उद्देश्य देश भर में खादी कारीगरों और आदिवासी आबादी के एक बड़े हिस्से को मजबूत करके स्थानीय रोजगार का निर्माण करना है।

 

Tags: Nitin Gadkari , Arjun Munda , Pratap Chandra Sarangi , Renuka Singh , KVIC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD