Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की अध्यक्षता

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 11 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 09:49 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तीसरी ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे काफी खुशी है कि नागपुर में ब्रिक्स देशों का कॉन्फ्रेंस हुआ। ब्रिक्स विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या को कवर करती है। ट्रांसपोर्ट सेक्टर में विशेष रूप से हमारे रोड सेक्टर, रेलवे, जलमार्ग और एविएशन के क्षेत्र में कार्बन न्यूट्रल कैसे बनें और बायोफ्यूल का उपयोग कैसे किया जाए, इसको लेकर एक रिजॉल्यूशन पास किया गया है। इसमें आगे की नीति भी तय की गई है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि मुझे खुशी हुई कि ब्रिक्स देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर में बैठक में हिस्सा लिया। भारत सरकार की ओर से मैं उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। इसको लेकर सब लोगों के सहयोग के लिए भी बहुत-बहुत धन्यवाद।बता दें कि परिवहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की।

ब्रिक्स के सदस्य देशों (भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका आदि) और कुछ नए सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।वहीं, 9 जुलाई को कोच्चि में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स महिला मंत्रियों की बैठक हुई थी। इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बैठक के दौरान कहा था, "पूरे दिन चली बैठकों के बाद, भारत की समृद्ध विरासत और परंपराओं को दिखाने के लिए एक सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गवर्नर भी शामिल हुए। कुल मिलाकर, बैठकें बहुत सफल रहीं। सभी ब्रिक्स सदस्य देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास का विजन सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई में बदला जाना चाहिए।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD