Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Nitin Gadkari, Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 13:25 IST

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजधानी लखनऊ में यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए शहीद पथ पर करीब 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर के ऊपर मेट्रो चलाने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है, जबकि किसान पथ पर सर्विस रोड और लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन करने की मांग भी स्वीकार कर ली गई है।

उन्नाव में 4,850 करोड़ रुपये से अधिक लागत की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की परंपरा बदलकर सबसे पहले इसलिए संबोधन किया ताकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने लखनऊ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव रख सकें।

उन्होंने कहा कि लखनऊ की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम है। विशेष रूप से शहीद पथ पर बढ़ते यातायात के कारण एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए उन्होंने शहीद पथ पर एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक लगभग 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का अनुरोध किया, जिसे नितिन गडकरी ने तत्काल मंजूरी दे दी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे और वह स्वयं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री थे, तभी शहीद पथ की आधारशिला रखी गई थी। आज यह मार्ग लखनऊ की जीवनरेखा बन चुका है। उन्होंने कहा कि यदि शहीद पथ का निर्माण नहीं हुआ होता तो राजधानी में यातायात की स्थिति कहीं अधिक गंभीर होती।

रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपर मेट्रो रेल चलाने का भी प्रस्ताव रखा, जिसे भी स्वीकृति मिल गई है। उनका कहना था कि एलिवेटेड मार्ग बनने से लंबी दूरी का यातायात ऊपर से संचालित होगा, जबकि स्थानीय यातायात नीचे शहीद पथ पर चलेगा, जिससे जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के विकास को ध्यान में रखते हुए किसान पथ पर सर्विस रोड के निर्माण और लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन किए जाने की मांग भी केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार कर ली है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी और नितिन गडकरी ने उसे भी प्राथमिकता देते हुए पूरा किया।

उन्होंने गडकरी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह विकास परियोजनाओं को स्वीकृति देने में अनावश्यक विलंब नहीं करते। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास की रफ्तार तेज हुई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की पहली शर्त बेहतर कानून-व्यवस्था होती है और आज उत्तर प्रदेश की इसी कारण पूरे देश में चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ अब केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण परियोजना इसकी पहचान बन चुकी है और आने वाले महीनों में इससे भी बड़े उद्योग राजधानी में स्थापित होने जा रहे हैं, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Nitin Gadkari , Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD